फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan cancelled the promo shoot of Bigg Boss 14 due to the date of Black buck poaching case

दूसरे दिन भी नहीं शूट हो पाया 'बिग बॉस' का स्पेशल प्रोमो, सलमान खान के सामने आई ये बड़ी समस्या

Fri, 18 Sep 2020 12:26 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 18 Sep 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan cancelled the promo shoot of Bigg Boss 14 due to the date of Black buck poaching case
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स

टीवी के लड़ाई झगड़े वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन के लिए एक प्रोमो शूट होना है लेकिन इसका मुहूर्त गुरुवार को भी नहीं हो सका। सूत्र बताते हैं कि शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान का काले हिरण के शिकार मामले में जोधपुर में होने वाली अपनी तारीख पर ज्यादा ध्यान है। इसलिए, वह इस शो को वक्त नहीं दे पा रहे हैं। उन्हीं के चलते इस प्रोमो शूट की दूसरी तारीख भी स्वाहा हो गई।

विज्ञापन


अब यह प्रोमो वीडियो शूट होना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर से 10 दिन का 'लॉकडाउन' जैसा सिस्टम लागू कर दिया है। यही कारण है कि निर्माताओं के लिए इस प्रोमो शूट की लोकेशन ढूंढना अब मुश्किल हो सकता है। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि अगर निर्माता इस शूट के लिए सरकार से खास अनुमति लेते हैं तो वह किसी अन्य लोकेशन पर इसकी शूटिंग कर सकेंगे। सलमान को इस प्रोमो की शूटिंग 16 सितंबर को पूरी करनी थी लेकिन तब वह शूटिंग स्थल पर नहीं पहुंचे और शूटिंग के लिए की गई व्यवस्थाओं को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


निर्माताओं ने फिर इस प्रोमो की शूट के लिए अगली तारीख 17 सितंबर रखी लेकिन इस दिन भी शूटिंग संभव नहीं हो सकी। अब महाराष्ट्र में आगे 10 दिन का लॉकडाउन है और 28 सितंबर को सलमान अपने केस की सुनवाई के लिए जोधपुर जाने वाले हैं। इस हिसाब से प्रोमो के लिए शूटिंग करना मुश्किल ही है। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुए शो के प्रोमो में खुलासा हुआ है के यह शो टीवी पर तीन अक्टूबर से प्रसारित होने वाला है। इसके प्रीमियर की शूटिंग सलमान एक अक्टूबर से शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नए सीजन में शो के प्रतियोगी कौन रहेंगे इसके बारे में आधिकारिक रूप से अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिर भी हवा में तैरते रहने वाले नामों में स्नेहा उल्लाल, जैस्मिन भसीन, पवित्रा पुनिया, जान कुमार सानू, एजाज खान, निशांत मलकानी जैसे नाम शामिल हैं। इन नामों में अभिनेता करण पटेल का भी नाम शामिल था लेकिन खुद करण ने इन खबरों को अफवाह बताया है। उनका कहना है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं।

'भोजपुरी में नंगा नाच तो क्या बॉलीवुड में पूजा होती है', अक्षरा सिंह ने अनुभव सिन्हा को दिया करारा जवाब

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed