{"_id":"63d0b6288c0da437c9545148","slug":"salman-khan-cameo-in-shahrukh-khan-film-pathaan-watch-viral-video-of-dabang-khan-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathaan: पठान में सलमान के कैमियो ने जीता दर्शकों का दिल? फैन ने साझा किया वीडियो, थिएटर में जमकर बजी सीटियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathaan: पठान में सलमान के कैमियो ने जीता दर्शकों का दिल? फैन ने साझा किया वीडियो, थिएटर में जमकर बजी सीटियां
Wed, 25 Jan 2023 10:57 AM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:57 AM IST
सार
पठान फिल्म की रिलीज के बाद से लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख और सलमान एक साथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
salman khan shah rukh khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाहरुख खान 4 साल बाद सिनेमाघरों में नजर आए हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था। जिसके कारण बीते काफी वक्त से शाहरुख के फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार था। पठान फिल्म की रिलीज के बाद से लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख और सलमान एक साथ नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में दबंग खान का कैमियो दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
फैन ने साझा किया वीडियो
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान नाम एक साथ आते ही फैंस में अलग एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। वहीं, बीते दिनों पठान फिल्म में सलमान खान के कैमियो के लेकर काफी खबरें सामने आई थीं। हाल ही में फिल्म की रिलीज के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सलमान खान के फैन ने एक ताजा वीडियो साझा किया है। जिसमें दबंग खान सलमान खान की एंट्री दिखाई गई है। इस छोटी सी क्लीप में सलमान खान एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं और वहां मौजूद सभी बदमाशों के साथ लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि जैसे ही सलमान खान एंट्री लेते हैं तभी पीछे से फैंस सीटियां बजाना शुरु कर देते हैं। साथ ही दबंग खान की एंट्री पर टाइगर फिल्म का म्यूजिक बजता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पठान में सलमान खान का 20 मिनट का कैमियो देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
कई फिल्मों में साथ दिखें है शाहरुख और सलमान
आपको बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान शाहरुख की कई फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं। दोनों ही कलाकार कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, इसमें जीरो, हर दिल प्यार करेगा, कुछ कुछ होता है, करण अर्जुन जैसी फिल्में शामिल हैं। यहां तक की फैंस भी दोनों को साथ देखना खूब पसंद करते हैं। जिसके कारण निर्माता भी अक्सर दोनों को किसी न किसी बहाने साथ ले आते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-नाटू-नाटू' से पहले बॉलीवुड में कई हिट नंबर दे चुके हैं एमएम कीरावनी