फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Akshay Kumar Dance Performance In Delhi Wedding Users Trolled Both Actor Of Selfiee And Tiger 3

Salman-Akshay: 'पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता..', सलमान-अक्षय को शादी में डांस करते देख नेटिजन्स ने लिए मजे

Mon, 20 Feb 2023 03:15 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 03:15 PM IST
सार

सलमान अक्षय का यह वायरल वीडियो दिल्ली में किसी ग्रैंड शादी का है, जिसमें सलमान और अक्षय ने परफॉर्म किया। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा है कि पैसे के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता है। 
 

विज्ञापन
Salman Khan Akshay Kumar Dance Performance In Delhi Wedding Users Trolled Both Actor Of Selfiee And Tiger 3
Salman Khan Akshay Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार दबंग खान यानी सलमान खान और अक्षय कुमार अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ही बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में से एक हैं। सलमान अक्षय जहां भी जाते हैं धमाल मचा देते हैं। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सेल्फी के प्रमोशन में व्यस्त हैं तो सलमान खान भी टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच दोनों कलाकारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान और अक्षय एक साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस डांस वीडियो पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

Salman Khan Akshay Kumar Dance Performance In Delhi Wedding Users Trolled Both Actor Of Selfiee And Tiger 3
Salman Khan Akshay Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान अक्षय ने किया जमकर डांस
दरअसल, सलमान अक्षय का यह वायरल वीडियो दिल्ली में किसी ग्रैंड शादी का है, जिसमें सलमान और अक्षय ने परफॉर्म किया। दोनों ही कलाकार पूरी एनर्जी के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वहीं इस ग्रैंड शादी के इवेंट को मनीष पॉल ने होस्ट किया। सलमान अक्षय अपने अपने गानों पर डांस करते हुए दिखाई दिए। सलमान खान हमेशा की तरह काले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट में हैंडसम नजर आए। वहीं, अक्षय कुमार पर्पल रंग के कुर्ता पायजामा में दिखे। अक्षय ने डांस परफॉर्मेंस के साथ अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी का भी प्रमोशन किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



Aryan Khan: शाहरुख खान के लाडले का बर्ताव देख फूटा लोगों का गुस्सा, नेटिजन्स ने कमेंट कर खूब बरसाए ताने

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Akshay Kumar Dance Performance In Delhi Wedding Users Trolled Both Actor Of Selfiee And Tiger 3
Salman Khan Akshay Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान अक्षय को यूजर्स ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार दोनों का मजाक उड़ा रहे हैं। जिसमें से एक यूजर ने कमेंट किया-.ये किसकी शादी है जिसमें अक्षय और सलमान को नचवा दिया।  दूसरे यूजर ने लिखा- लोल, पैसों के लिए क्या क्या नहीं करना पड़ रहा है। एक और यूजर ने लिखा प्राइवेट वेडिंग में भी ठुमके लगा कर पैसे कमाने हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा-पैसा ही पैसा होगा, कितना होगा जो इन दोनों को एक साथ बुला लिया। इसी तरह से यूजर्स सलमान और अक्षय को ट्रोल करते हुए दिखा। ज्यादातर यूजर्स ने उन्हें और उनकी डांस परफॉर्मेंस को पैसो से जोड़ दिया। जिस पर .यूजर्स का कहना है कि-पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता है। हालांकि सलमान के एक फैन ने निराश होते हुए लिखा, क्या जरूरत थी सलमान भाई.

Sun Cinema : पत्नी को हुआ पाकिस्तानी लड़के से प्यार, तो गुरु दत्त ने वहीदा रहमान से खत्म कर लिया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed