फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman is not happy with a new heroine

जैकलीन को लेकर सलमान ने दिया एक विवादित बयान

Sat, 06 Jun 2015 10:53 AM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
salman is not happy with a new heroine

सलमान खान हाल ही में दुबई में एक अवार्ड शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहीं पर सलमान ने कुछ ऐसी बात बोली जिस से सुनने वाले सोचने पर मजबूर हो गए कि दोनों के बीच कुछ तो जरूर हुआ है।

विज्ञापन


इस मौके पर सलमान जब फिल्म निर्माता और अपने अच्छे दोस्त साजिद नाडिया वाला के बारे में बात कर रहे थे। इसी मौके पर उन्होंने फिल्म 'किक 2' के बारे में भी बात की।
विज्ञापन


सलमान ने कहा, "यह जब भी कभी होता है मैं और साजिद इस पर दोबारा से काम करेंगे। लेकिन वहीं जब सलमान ने जैकलीन के बारे में ऐसा कुछ कहा जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस बात से सलमान और जैकलीन के रिश्ते पर से भी कुछ हद तक पर्दा हट गया। हालांकि दोनों को लेकर गॉसिप के गलियारों से कई खबरें आ रहीं थीं। जिनको सलमान के बयान ने काफी हद साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सलमान ने क्या कहा?

salman is not happy with a new heroine

हालाँकि इसमें जैकलीन नहीं होगी। उसे इस से बाहर फैंक दिया गया है। अब हम किसी और को ढूंढेंगे।"

​वहीं एक सूत्र का कहना है, "भले ही सलमान ने यह बात अपने मजाकिया अंदाज में कही हो लेकिन इस से यह तो साफ़ होता है कि उनके और जैकलीन के बीच अब कुछ ठीक नहीं है। वैसे भी सलमान किसी भी बात को अपने मजाकिया ट्रेडमार्क से ही सामने पेश करते हैं।"

​सिर्फ इतना ही नहीं दोनों के बीच दूरियों की आशंका तो पहले से ही हो गई थी। सलमान खान के 'हिट एंड रन' केस के फैंसले से पहले जहाँ पूरी की पूरी इंडस्ट्री सलमान से मिलने उनके घर पहुंची थी एक मात्र जैकलीन ही थी जो वहां नही पहुंची।

हालाँकि इसके लिए दावे किये जा रहे थे कि वह उस वक्त शहर में नही थी और ट्रैवलिंग कर रही थी। लेकिन उन्होंने इस बारे में सोशियल मीडिया पर भी तो कोई ज़िक्र नहीं किया।

​वहीं सलमान की आगामी फिल्म 'हीरो' में जैकलीन का एक आइटम नंबर भी होने की चर्चा थी लेकिन बाद में उस आइटम नबंर को भी फिल्म से हटा दिया गया।

​हालाँकि कहा जा रहा है कि पहले ना-नुकुर करने के बाद आइटम नंबर के लिए रिहर्सल शुरू करने के बाद ही इसे फिल्म से हटाने का फैंसला लिया गया था। जिसका कारण यह बताया गया था कि इस आइटम नबंर के कारण फिल्म की लम्बाई बहुत बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed