फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman and Shahrukh to Star Together in a yashraj Film?

13 साल बाद फिर साथ में नजर आएंगे 'करन-अर्जुन'

Wed, 29 Jul 2015 04:27 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
Salman and Shahrukh to Star Together in a yashraj Film?

बॉलीवुड के दो बड़े सितारे शाहरुख खान और सलमान खान एक बार फिर पर्दे पर साथ में नजर आएंगे। दोनों यशराज बैनर की एक फिल्म में साथ में काम करने वाले हैं। मिड डे की खबर के अनुसार, फिल्म को आदित्य चोपड़ा निर्देशित करेंगे।

विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग अगले साल के आखिर तक शुरू हो सकती है। शाहरुख और सलमान की जोड़ी 1995 में 'करन-अर्जुन' में साथ में आई थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। दोनों आखिरी बार 'हम तुम्हारे हैं सनम' में साथ दिखे थे।
विज्ञापन


अब दोनों की जोड़ी 13 साल के बाद एक बार फिर एक बार पर्दे पर दिखेगी फिल्म का नाम अभी तय नहीं हो पाया है।

रणवीर सिंह की जगह फिल्म में आए हैं सलमान

Salman and Shahrukh to Star Together in a yashraj Film?

यशराज फिल्म्स के तले बन रही इस फिल्म में पहले शाहरुख खान और रणवीर सिंह काम करने वाले थे लेकिन अब आदित्य चेपड़ा ने रणवीर को बाहर कर इस रोल के लिए सलमान को मना लिया है, जिससे दोनों खान के साथ आने का रास्ता साफ हो गया।

शाहरुख और सलमान में कई सालों के बाद आजकल खूब प्यार देखा जा रहा है। सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर भी शाहरुख ने ही अपने ट्विटर पर पोस्ट किया था।

हाल ही में सलमान ने शाहरुख और दूसरे सितारों को ट्विटर पर अपशब्द कहने पर अपने प्रशंसकों को भी खूब लताड़ा था, उन्होने कहा था कि शाहरुख मेरे अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों साथ में दिख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed