{"_id":"d6f87f5381cc5c86293e643f3c02e432","slug":"sajnay-dutt-in-will-go-to-jail-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी खत्म, आज जेल जाएंगे मुन्नाभाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छुट्टी खत्म, आज जेल जाएंगे मुन्नाभाई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त आज शाम फिर से पुणे की जेल में पहुंच जाएंगे। उनकी दिवाली जेल में ही बीतने वाली है।
विज्ञापन
करीब एक महीना पहले अभिनेता संजय दत्त को सिक लीव के आधार पर 15 दिन की छुट्टी मिली थी। संजय दत्त ने यह छुट्टी मुंबई में अपने घर में बिताई थी।
इसके बाद संजय दत्त की अपील पर उनकी छुट्टी एक बार फिर 15 दिन के लिए बढ़ाई गई थी। इस तरह उन्होंने पूरे एक महीने की छुट्टी बिताई।
29 अक्टूबर को यह अवधि समाप्त हो रही है। उन्हें आज शाम तक पुणे की येरवादा जेल में आत्म समर्पण करना होगा।
इस बीच केंद्र सरकार ने संजय दत्त की सजा कम करने की बात कही थी। इसके लिए केंद्र सरकार से एक पत्र महाराष्ट्र सरकार को भेजा जाना था।
महाराष्ट्र सरकार इस पत्र पर विचार करने के बाद कोर्ट से संजय दत्त की सजा कम करने की वजह बताते हुए अपील करती।
लेकिन पिछले दिनों ही महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें इस तरह की कोई भी चिट्ठी नहीं मिली है।