Saira Banu: ‘उन पर पूरी तरह फिदा…’, अपने जन्मदिन पर सायरा बानो ने साझा की दिलीप कुमार से जुड़ी पुरानी यादें
Saira Banu Share Dilip Kumar Memories: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने अपने जन्मदिन (23 अगस्त) के मौके पर फैंस के साथ पुरानी यादें साझा की हैं। परिवार के साथ मनाए गए शानदार जश्न और शौहर दिलीप कुमार के लिए अपने अटूट प्यार से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर बताई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पेज पर पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक पोस्ट लिखा। इसमें वह अपनी मां और मशहूर अभिनेत्री नसीम बानो, अपनी दादी शमशाद वहीद खान और बड़े भाई सुल्तान के साथ मनाए गए अपने जन्मदिन को याद करती हैं। साथ ही दिलीप कुमार के लिए अपनी दीवानी को भी जाहिर करती हैं।
जन्मदिन पर आते थे भव्य केक
सायरा बानो ने पोस्ट में लिखा, ‘मेरे जन्मदिन हमेशा कुछ खास और भव्य होते थे। जन्मदिन का केक सिर्फ केक नहीं था; वह किसी शानदार इमारत की तरह थे।’
वह आगे बताती हैं कि उन्हें कई महंगे तोहफे मिलते थे। इस पोस्ट में सायरा बानो ने दिलीप कुमार, अपनी मां और दादी के साथ पुरानी तस्वीरें भी साझा की हैं।
दिलीप कुमार के लिए बचपन से थी दीवानगी
सायरा बानो ने शौहर और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार से जुड़ी बातें भी साझा की हैं। वह लिखती हैं, ‘मैं बारह साल की उम्र से ही उन पर पूरी तरह फिदा थी। मैं सोचती थी कि एक दिन उनसे मिलूंगी या उनके साथ किसी फिल्म में काम करूंगी।’
वह आगे लिखती हैं, ‘अचानक ऐसा लगा जैसे सिनेमा में रंगों ने कोई नई शरारत ढूंढ ली हो। मेरी फिल्म 'जंगली' बहुत सफल रही।’ सायरा बताती हैं कि उनकी शुरुआती फिल्मों की सफलता से उनके परिवार की जिंदगी में बड़े बदलाव आए। इन्हीं बदलावों की वजह से परिवार पाली हिल में रहने चला गया।
पोस्ट में आगे सायरा बानो ने दिलीप कुमार के साथ अपने जीवन भर के रिश्ते को याद किया।