Saif Ali Khan Stabbing Case: हमले के आरोपी के चेहरे की पहचान करेगी पुलिस, महत्वपूर्ण पहलुओं पर करेगी पूछताछ
Saif Ali Khan Stabbing Case: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले मामले में पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब उसके चेहरे की पहचान की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले का आरोपी शहजाद पुलिस की गिरफ्त में है। उसकी कस्टडी 29 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण पूछताछ की जानी है, इसके कारण कस्टडी बढाई गई है। इसके अलावा आरोपी के चेहरे की पहचान भी की जाएगी। दरअसल, आरोपी के पिता का कहना है कि पुलिस ने गलत शख्स को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की शक्ल से मिलती-जुलती शक्ल होने के चलते उनके बेटे की गिरफ्तारी हुई है।
क्या कहा पुलिस ने?
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक अदालत को बताया कि उसे पिछले सप्ताह सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार शख्स के चेहरे की पहचान करनी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह वही शख्स है, जो बांद्रा में अभिनेता की इमारत के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। पुलिस ने आरोपी शख्स शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया। शहजाद की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
आरोपी से होगी जरूरी पूछताछ
आरोपी शहजाद की नागरिकता को लेकर पुलिस ने कहा है कि वे बांग्लादेशी नागरिक है। पुलिस के मुताबिक शहजाद को बॉलीवुड स्टार के घर में चोरी के इरादे से घुसने और उन पर कई बार चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की कस्टडी को बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि जांच में कई चीजें पता चली हैं, लेकिन अभी कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर आरोपी से आगे पूछताछ की जानी है।
Saif Ali Khan: 29 जनवरी तक बढ़ाई गई सैफ के हमलावर की पुलिस कस्टडी, बांद्रा कोर्ट में हुई आरोपी की पेशी
कथित आरोपी के पिता ने लगाया यह आरोपी
सरकारी अभियोजकों केएस पाटिल और प्रसाद जोशी की तरफ से पेश पुलिस ने तर्क दिया कि आरोपी के चेहरे की पहचान करने की जरूरत है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह वही व्यक्ति है जो अभिनेता की इमारत से बरामद सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। आरोपी की पहचान का मामला दरअसल, आरोपी पिता द्वारा किए गए उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है। पिता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को कुछ समानताओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया और मामले में फंसाया गया।
यह खबर भी पढ़ें:
Sara-Arjun: क्या सारा अली खान को डेट कर रहे हैं अर्जुन प्रताप बाजवा? अभिनेता ने चुप्पी तोड़ बताया सच