फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif ali khan sister saba share Sara ali childhood photo fans said she looks like her half brother Taimur

यादें: बुआ सबा ने साझा की सारा अली खान के बचपन की तस्वीर, फैंस बोले- तैमूर से मिल रही शक्ल

Sat, 05 Jun 2021 11:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 05 Jun 2021 11:57 PM IST
सार

  • सैफ अली खान की बहन सबा ने साझा की सारा के बचपन की तस्वीर
  • मां अमृता की गोद में खिलखिलाती नजर आईं नन्ही सारा
  • फैंस ने भाई तैमूर अली खान के चेहरे से की तुलना

विज्ञापन
Saif ali khan sister saba share Sara ali childhood photo fans said she looks like her half brother Taimur
सारा अली खान - फोटो : Instagram

विस्तार

सारा अली खान नई पीढ़ी की उभरती हुई कलाकार हैं जिन्हें दर्शक देखना बहुत पसंद करते हैं। सारा फिल्मों में अभिनय तो कर ही रहीं हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी वो काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इतना ही नहीं पिछले काफी समय से उनकी बुआ सबा पटौदी भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वो आए दिन तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। सैफ अली खान की बहन सबा खानदान के बच्चों की क्यूट तस्वीरें भी साझा करतीं हैं जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी भतीजी सारा अली खान की बचपन की तस्वीर साझा की जिसमें वो अपनी मां के साथ खिलखिलाती नजर आ रहीं हैं। गौरतलब है कि सारा के चेहरे पर जो मासूमियत इस तस्वीर में दिख रही है वो आज भी उनके चेहरे पर नजर आती है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)



सारा की इस प्यारी सी तस्वीर को साझा करते हुए सबा ने लिखा कि, 'एक मां के लिए उसका पर्यावरण उसका बच्चा ही है'। इसके साथ उन्होंने सारा और अमृता सिंह को भी हैश टैग किया। अब सारा की तस्वीर सामने हो और तो फैंस बिना प्यार जताए नहीं रह पाते हैं। सारा की इस तस्वीर पर एक फैन ने लिखा, 'क्यूट बेटी सुंदर मां'। एक फैन ने लिखा, 'ऑ....सो क्यूट। वहीं एक और फैन ने लिखा कि, 'इतनी प्यारी याद हमारे साथ साझा करने के लिए आपका धन्यवाद'। बहुत से लोगों ने ये भी कहा कि सारा में तैमूर की झलक दिख रही है।

Saif ali khan sister saba share Sara ali childhood photo fans said she looks like her half brother Taimur
सारा अली खान, अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि सारा अली खान अपनी मां अमृता के बेहद करीब हैं। वो पिता सैफ से ज्यादा मां अमृता के साथ रहीं हैं और यही वजह है कि वो अपनी मां से ज्यादा लगाव रखती हैं। हालांकि सारा अपने माता पिता दोनों के साथ बराबर का संबंध बनाकर रखती हैं। अक्सर उन्हें सैफ के घर आते जाते देखा गया है वहीं करीना के साथ भी उनका अच्छा रिश्ता है। वो अपने तीनों भाईयों से भी एक बराबर प्यार करती हैं। ये बात उनकी तस्वीरों में साफ झलक जाती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में वरुण धवन उनके हीरो बने थे। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। वहीं सारा बहुत जल्द फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed