फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Stabbed Live Actor Attacked with Knife at Mumbai Home, Hospitalised in Lilavati News in Hindi

Saif Ali Khan Attacked: घर में घुसकर सैफ अली खान पर चाकू से हमला; ऑपरेशन के बाद खतरे से बाहर बॉलीवुड अभिनेता

Thu, 16 Jan 2025 08:16 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Jan 2025 08:16 AM IST
सार

सैफ अली खान के बांद्रा वाले घर में घुसे अज्ञात शख्स ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Stabbed Live Actor Attacked with Knife at Mumbai Home, Hospitalised in Lilavati News in Hindi
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबरों की मानें तो सैफ का ऑपरेशन हो गया है। कॉस्मैटिक सर्जरी भी हो रही है। ऑपरेशन में सैफ के घाव से तीन इंच की नुकीली चीज भी निकाली गई है। खबरों की मानें तो स्क्वायड डॉग को सैफ अली खान के अपॉर्टमेंट में जांच के लिए लाया गया है।
विज्ञापन

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। कहा यह भी जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर व्यक्ति को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। करीना की टीम ने कहा है कि घर में सब ठीक हैं। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। हमले के दौरान सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर घाव आए हैं। अस्पताल में सैफ अली खान का अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी उनसे मिलने सुबह 4.30 बजे अस्पताल पहुंची हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसे चोरों ने चाकू से हमला कर दिया है। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बांद्रा के डीसीपी ने कहा, ये सच है, रात 2.30 बजे सैफ अली खान के घर में अनजान शख्स घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।
 
विज्ञापन

Saif Ali Khan Stabbed Live Actor Attacked with Knife at Mumbai Home, Hospitalised in Lilavati News in Hindi
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
एएनआई के मुताबिक, यह झगड़ा अज्ञात शख्स और सैफ अली खान की मेड के बीच हो रहा था। चोरी के इरादे से घुसे इस शख्स से जब सैफ अली खान का सामना हुआ तो उसने उन्हें लहूलुहान कर दिया। 
 
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि जिस समय सैफ अली खान और हमलावर की भिड़ंत हुई, उस समय चोर जहांगीर के कमरे में मौजूद था। रात दो बजे करीब सैफ को जहांगीर के कमरे से आवाजें आईं, तो वह उसे देखने गए। वहां एक व्यक्ति जहांगीर की हाउसकीपर अरियामा फिलिप्स उर्फ लीमा से झगड़ रहा था।ललकारने पर उसने सैफ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में सैफ अली खान और उनकी हाउसकीपर लीमा दोनों ही घायल हुए हैं।


 

डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट
अभिनेता सैफ अली खान की स्वास्थ्य स्थिति पर लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने कहा, "सैफ अली खान को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में सुबह 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रीढ़ की हड्डी में चाकू फंसने के कारण गंभीर चोट आई थी। चाकू निकालने और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने उनके बाएं हाथ पर दो अन्य गहरे घाव और गर्दन पर एक अन्य घाव को ठीक किया। वह अब पूरी तरह से स्थिर हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और अब वे खतरे से बाहर हैं।'

यहां रहते हैं सैफ अली खान
बता दें कि सैफ अली खान का बांद्रा में सतगुरु शरण बिल्डिंग में उनका आलीशान 3 बेडरूम अपार्टमेंट है, जिसमें छत, बालकनी और स्विमिंग पूल भी है। इसमें सैफ करीना कपूर खान और बच्चे तैमूर और जेह भी उनके साथ रहते हैं। पहले जयदीप अहलावत के पिता के निधन और अब सैफ अली खान के जख्मी होने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed