जहीर खान के इस लुक की दीवानी हुई मंगेतर सागरिका, शेयर की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस सागरिका घाटगे क्रिकेटर जहीर खान से सगाई को लेकर चर्चा में थीं। अब उन्होंने जहीर का साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बिना दाढ़ी के नजर आ रहे हैं। सागरिका को अपने मंगेतर का बिना दाढ़ी का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद सागरिका ने दी है।
बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सागरिका ने बताया, 'जल्द ही आईपीएल के बाद सगाई का जश्न सेलिब्रेट करेंगे।' वहीं शादी के बारे में उन्होंने कहा कि घरवालों ने शादी का शुभ मुहुर्त अभी नहीं देखा है। वो उनके साथ बैठ कर ही शादी की डेट फाइनल करेंगी।
उन्होंने कहा, 'आजकल शादी के लिए वेन्यू ढूंढना भी मुश्किल होता है। पहले शादी का वेन्यू देखेंगे फिर शादी की डेट डिसाइड होगी।' वहीं कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के दाढ़ी वाले लुक की तारीफ की थी।
Came back home to this stranger @zakkhan34 doing #breakthebeard rather well 😍
A post shared by Sagarika Ghatge (@sagarikaghatge) on