फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   S S Rajamouli directed RRR fame junior NTR took hanuman deeksha after the success of film will follow strict rule for 21 days

Jr NTR: राम चरण के बाद अब जूनियर एनटीआर ने उठाया बड़ा कदम, 21 दिनों तक करेंगे यह काम

Wed, 20 Apr 2022 07:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 20 Apr 2022 07:08 PM IST
सार

'आरआरआर' की रिलीज के बाद अभिनेता राम चरण ने भी सबरीमाला मंदिर में दीक्षा ली थी। इसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म की सफलता को देखते हुए इसके दूसरे अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी हनुमान दीक्षा ले ली है।

विज्ञापन
S S Rajamouli directed RRR fame junior NTR took hanuman deeksha after the success of film will follow strict rule for 21 days
जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

विस्तार

निर्देशक एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के हीरो जूनियर एनटीआर एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। 'आरआरआर' ने रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी। रिलीज के 24 दिन बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी है। इस फिल्म का हिंदी वर्जन को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर ने ली दीक्षा
'आरआरआर' की रिलीज के बाद अभिनेता राम चरण ने भी सबरीमाला मंदिर में दीक्षा ली। इसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म की सफलता को देखते हुए इसके दूसरे अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी हनुमान दीक्षा ले ली है। जूनियर एनटीआर ने करीब 21 दिनों तक नंगे पैर रहने की कसम खाई है। इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक्टर की एक फोटो भी काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में उन्होंने भगवा रंग का कुर्ता-पैजामा पहने, गले में माला और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


21 दिन करेंगे नियम का पालन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जूनियर एनटीआर को एक मंदिर में पूजा-अर्चना करते और दीक्षा लेते देखा गया है। अभिनेता ने हनुमान जयंती पर पूजा भी की। इस दौरान भी वह भगवा कपड़े पहने नजर आए थे। उनके इस रूप को देखते हुए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह पूर्ण रूप से ली गई दीक्षा का पालन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जूनियर एनटीआर करीब 21 दिनों तक नंगे पांव रहेंगे और सात्विक भोजन ही खाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई फिल्मों में किया काम
जूनियर एनटीआर साउथ इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में से एक हैं। वह अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'आरआरआर' में देखा गया था। इसके अलावा वह निर्देशक कोरतल्ला शिवा की एक फिल्म में नजर आने वाले है और इसी फिल्म के लिए 'जूनियर एनटीआर' अपना वजन भी कम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed