फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Row At Darling Re Release Show Prabhas Fan Beaten With Slippers And Sticks Videos Goes Viral

Viral Video: साउथ के इस सिनेमाघर में चले लात-घूंसे, प्रभास से जुड़ा है मामला; देखें वायरल वीडियो

Fri, 24 Apr 2026 06:44 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 06:44 PM IST
सार

Row At Darling Re-Release: प्रभास की ‘डार्लिंग’ फिल्म की री-रिलीज के दौरान हैदराबाद के एक सिनेमाघर में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
Row At Darling Re Release Show Prabhas Fan Beaten With Slippers And Sticks Videos Goes Viral
डार्लिंग की री-रिलीज के दौरान हुई मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म 'डार्लिंग' सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि री-रिलीज के दौरान हैदराबाद के एक सिनेमाघर में हंगामा मच गया। तेलुगु फिल्मों की रिलीज में आई सुस्ती के दौरान इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में दिखाया गया था। वायरल हो रहे वीडियो में नीली वर्दी पहने कुछ लोग एक आदमी को पीटते हुए दिख रहे हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे सिनेमाघर के कर्मचारी हैं। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

सिनेमाघर में हुई पिटाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक आदमी चारों ओर से घिरे होने, चिल्लाए जाने और पीटे जाने के बावजूद विरोध करने की कोशिश कर रहा है। फुटेज में वर्दी पहने एक महिला उसे सिनेमाघर से बाहर जाने के लिए कहती हुई दिख रही है, जबकि एक अन्य कर्मचारी उसे लाठी से पीट रहा है। घटना के एक अन्य वीडियो में स्थिति और भी बिगड़ती हुई दिखाई देती है, जिसमें वही महिला चप्पल उतारकर उस आदमी को मारती है, जबकि अन्य लोग उसे लगातार घूंसे मारते रहते हैं।

विज्ञापन

 


 

 

झगड़े की वजह अब तक नहीं पता
हालांकि, झगड़े की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ यूजर्स का दावा है कि फिल्म के गाने दोबारा चलाने के लिए कहने पर उस व्यक्ति पर हमला किया गया, जबकि अन्य का आरोप है कि उसने एक महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि वह नशे में हो सकता है। थिएटर ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
 



हालांकि, एक अन्य व्यक्ति ने एक अलग एंगल से वीडियो साझा किया है, जिसमें दावा किया गया है कि जिस व्यक्ति की पिटाई हो रही थी, वह उसका दोस्त था। वायरल हुए इस पोस्ट में दावा किया गया है कि महिला ने पहले बैग छीना था और जब उन्होंने इस बारे में शिकायत की, तो प्रबंधन आया, हंगामा हुआ और उन्होंने लोगों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।

 

Trending Videos

Row At Darling Re Release Show Prabhas Fan Beaten With Slippers And Sticks Videos Goes Viral
डार्लिंग फिल्म में प्रभास और काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
16 बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कर रही अच्छी कमाई
‘डार्लिंग’ अपनी रिलीज के 16 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई है। 4K वर्जन को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 2 लाख से अधिक टिकट बेचे और दुनिया भर में 7.59 करोड़ रुपये कमाए। ये दिखाता है कि 16 बाद भी फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना क्रेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed