{"_id":"727458f04be09122730e08ab9b7c1316","slug":"role-of-towel-in-hindi-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में बड़ा काम आ रहा है तौलिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में बड़ा काम आ रहा है तौलिया
अर्चना तिवारी/फीचर डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे कहानी की मांग कहें या किरदार की जरूरत। इन दिनों फिल्मों में तौलिया का ट्रेंड छा गया है। रोमांस में तौलिये की भूमिका 6 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'शुद्घ देसी रोमांस' में ठेठ अंदाज में दिखेगी।
विज्ञापन
टॉवेल ट्रेंड बॉलीवुड फिल्मों में छाया है। 6 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में सुशांत सिंह राजपूत परिणीति चोपड़ा के साथ टॉवेल में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। टॉवेल जब तक हीरोइन के संदर्भ में दृश्य में दिखे, तब तक तो समझ में आता है, लेकिन हीरोज भी टॉवेल लपेटकर अपनी अदाएं दिखाएं, तो चर्चा होना लाजिमी है।
विज्ञापन
अब तक कई हीरोज हैं, जिन्होंने टॉवेल लपेटकर अपनी फिल्म को हिट बना दिया है। सुशांत सिंह का टॉवेल में दिखना इतना तो तय करता ही है कि ये एक्टर बहुत आगे जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉलीवुड के कुछ हीरोज हैं, जिन्होंने जब तौलिए को अपनाया, तो उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
आजकल टॉप पर चल रहे रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ में रणबीर कपूर का गाना तो सभी को याद ही होगा। टॉवेल लपेटकर जिस तरह उन्होंने फिल्म बड़े परदे पर एंट्री ली, उसने न सिर्फ नया ट्रेंड स्थापित किया, बलि्क रणबीर को फिल्म निर्माताओं की आंख का तारा भी बना दिया।
सलमान खान का तौलिए के साथ आमना-सामना उनके डूबते कैरियर को हवा दे गया। फिल्म `मुझसे शादी करोगी’ में उन्होंने जिस तरह गाने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर टॉवेल डांस दर्शकों के सामने पेश किया, टॉवेल उनके फैन्स में हॉट टॉपिक बन गई।
सलमान कुछ नया, शरारती और डेयरिंग करने के लिए पहचाने जाने लगे और फिल्मों की सुर्खियां बन गए। ‘हाउसफुल-2’ में जान अब्राहम और रितेश देशमुख सौना बाथ के दौरान टॉवेल में एक साथ नजर आए।
फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी `ऑल इज वेल’ गाते वक्त टॉवेल में दिखे और फिल्म भी हिट हो गई। हीरोइनों ने तो खैर कई बार बड़े परदे पर टॉवेल और उससे अपनी फिल्म को हिट कराया है। इस मामले में काजोल के दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के एंट्री शॉट को कैसे भूला जा सकता है।