फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty made an informative video for Nirbhaya Squad Special Division of Mumbai Police

Nirbhaya Squad: मुंबई पुलिस की महिला सुरक्षा मुहिम 'निर्भया स्क्वॉड' पर रोहित शेट्टी ने बनाया वीडियो, कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

Wed, 26 Jan 2022 06:13 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 06:13 PM IST
सार

रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की तरफ से महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई नई मुहिम निर्भया स्क्वॉड के लिए बनाया है। 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई पुलिस की तरफ से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए 103 नंबर लॉन्च किया है। इसके अलावा 100 नंबर पर भी मदद ली जा सकती है।

विज्ञापन
Rohit Shetty made an informative video for Nirbhaya Squad Special Division of Mumbai Police
rohit shetty - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार उन्होंने महिला सुरक्षा पर एक वीडियो तैयार किया है। दरअसल ये वीडियो रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की तरफ से महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई नई मुहिम निर्भया स्क्वॉड के लिए बनाया है। 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई पुलिस की तरफ से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए 103 नंबर लॉन्च किया है। इसके अलावा 100 नंबर पर भी मदद ली जा सकती है। इस स्पेशल डिवीजन का नाम निर्भया स्क्वॉड रखा गया है। किसी भी बुरी परिस्थिति में फंसने पर महिलाएं और लड़कियां इस नंबर के जरिए मदद ले सकती हैं। मुंबई पुलिस की इस मुहिम का सपोर्ट करते हुए अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ने भी ये वीडियो शेयर की है।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस का निर्भया दस्ता करेगा महिलाओं की सुरक्षा-
मुंबई पुलिस की तरफ से ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बारे में जानकारी मिल सके। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है,लांघ के अब तू लक्ष्मण रेखा, बन निडर, बन निर्भया!" निडर महिला - मुंबई का एक ट्रेडमार्क! और अब एक समर्पित दस्ता, जो इस शहर में महिलाओं के बीच निडरता का प्रतिबिंब है- निर्भया दस्ता"।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी किया सपोर्ट-

महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए बनाए गए इस वीडियो को बॉलीवुड के कई सेलेब्स की तरफ से शेयर किया गया है। अक्षय कुमार से लेकर विक्की कौशल, कटरीना कैफ, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, अजय देवगन, करण जौहर अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, जैसे की सेलेब्स ने महिला सुरक्षा की मुहिम के सपोर्ट में ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है और मुंबई पुलिस की सराहना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed