फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh angry over rape of a minor, said- Such people should be publicly punished

Ritesh Deshmukh: नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म पर फूटा रितेश देशमुख का गुस्सा, कहा- ऐसे लोगों को सरेआम...

Fri, 06 May 2022 06:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 06 May 2022 06:03 PM IST
सार

यह मामला यूपी के ललितपुर का है जहां चार लोगों ने एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब इसकी रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची तो एसएचओ ने बहाने से लड़की को कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दुष्कर्म का खुलासा पीड़िता ने एक एनजीओ की ओर से की गई उसकी काउंसिलिंग में किया था।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh angry over rape of a minor, said- Such people should be publicly punished
रितेश देशमुख

विस्तार

बॉलीवुड कलाकार केवल फिल्मों के बारे में ही नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो बेबाकी से किसी भी विषय पर अपनी राय रखते हैं। अब इस लिस्ट में रितेश देशमुख का भी नाम जुड़ गया है। रितेश ने उत्तर प्रदेश में 13 साल की नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अगर यह सच है तो इससे बदतर कुछ नहीं हो सकता। रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम इंसान न्याय मांगने कहां जाए। ऐसे लोगों को सरेआम चौराहे पर मारना चाहिए। सरकार जल्द कार्यवाही करे और सख्त से सख्त सजा दे।'

विज्ञापन

ये है मामला

यह मामला यूपी के ललितपुर का है जहां चार लोगों ने एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब इसकी रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची तो एसएचओ ने बहाने से लड़की को कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दुष्कर्म का खुलासा पीड़िता ने एक एनजीओ की ओर से की गई उसकी काउंसिलिंग में किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में एसएचओ

आरोपी एसएचओ का नाम तिलकधारी सरोज है। इन आरोपों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस में एडीजे पॉक्सो एक्ट के तहत सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एडीजी जोन भानु भास्कर ने पाली थाने के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म बागी 3 में देखा गया था। इस फिल्म में वह पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनका अलावा टाइगर श्रॉफ ने भी नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed