फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rishi kapoor younger brother come back in films after 25 years

बॉलीवुड में कमबैक करेंगे रणधीर और ऋषि के सबसे छोटे भाई राजीव कपूर

Thu, 01 Nov 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor younger brother come back in films after 25 years
rajiv kapoor - फोटो : file photo

बॉलीवुड के गलियारों से ऐसा सुनने में आ रहा है कि कपूर खानदान का एक बड़ा एक्टर अपने बिग कमबैक के लिए तैयार है। ताजा रिपोर्ट के अनुसारए राजीव कपूर पूरे 28 साल बाद पर्दे पर फिर कदम रखने जा रहे हैं। वह डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बैनर में बनने जा रही फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए कमर कस रहे हैं।

विज्ञापन


राजीव कपूर भारतीय सिनेमा के पहले शोमैन राज कपूर के सबसे छोटे बेटे हैं। यानी वह रणधीर और ऋषि के सबसे छोटे भाई हैं। करिश्मा,करीना,रणबीर के चाचा राजीव कपूर ने अपने करियर में बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं लेकिन राम तेरी गंगा मैली के लिए वो आज भी दर्शकों के बीच पहचाने जाते हैं। इस फिल्म में उन्होंने लीड किरदार निभाया था और इसका डायरेक्शन खुद उनके पिता राज कपूर ने किया था।
विज्ञापन


राजीव कपूर को दर्शकों ने आखिरी बार 1990 में श्जिम्मेदारश् नाम की फिल्म में देखा था। इसके बाद उन्होंने अपने भाई रणधीर कपूर के साथ श्हिनाश् फिल्म को प्रोड्यूस किया था। जिसमें उनके भाई ऋषि कपूर मुख्य अभिनेता थे। राजीव कपूर ने एक्टिंग और प्रोडक्शन के बाद डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया और ऋषि कपूर के साथ ही 'प्रेमग्रंथ' नाम की फिल्म बनाई। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed