Ranbir Kapoor: पिता को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, कहा- लोग चले जाते हैं खालीपन छोड़ जाते हैं
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके परिवार और दोस्तों सहित सिनेमा जगत से जुड़े स्टार्स ने उन्हें याद किया। इसी बीच नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए काफी इमोशनल पोस्ट किया है।
विस्तार
ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे, भले ही अब वह हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े तमाम किस्से और कहानियां आज भी याद की जाती हैं। अभिनेता ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता को नम आंखों से याद कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके परिवार और दोस्तों सहित सिनेमा जगत से जुड़े स्टार्स ने उन्हें याद किया। इसी बीच नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए काफी इमोशनल पोस्ट किया है।
रणबीर ने पिता के लिए कही यह बात
बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। ऋषि कपूर के निधन में रणबीर कपूर ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके जाने के बाद जीवन में काफी खालीपन आ गया है, जिसे कोई भी पूरा नहीं कर सकता हैं। रणबीर ने कहा, ‘किसी इंसान के लिए सबसे दुख की बात तब होती है, जब आप अपने माता-पिता में से किसी एक को खो देते हैं। यह सच में कुछ ऐसा है खासकर जब आप अपने 40 के करीब आ रहे हों, तो यही वह समय होता है, जब आमतौर पर ऐसा कुछ होता है, लेकिन यह परिवार को करीब लाता है।'
Aryan Khan: शाहरुख खान के साथ काम करने का कैसा रहा अनुभव? बेटे आर्यन ने उठाया राज से पर्दा
नीतू कपूर ने भी किया इमोशनल पोस्ट\
रणबीर ने आगे कहा, ‘यह आपको प्रियजनों को अहमियत देना सिखाता है और जीवन को समझने में मदद करता है। यह आपको बताता है कि आपकी प्राथमिकताओं में क्या मायने रखता है और क्या नहीं को महत्व देता है।’ वहीं, दूसरी तरफ नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की और उसके कैप्शन में लिखा, ‘हम हर दिन आपको अच्छी यादों के साथ याद करते हैं।’
View this post on Instagram
जैकी श्रॉफ ने ऋषि कपूर को क्या याद
आपको बता दें कि नीतू ने ‘रफू चक्कर’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘दो दूनी चार’ जैसी फिल्मों में ऋषि कपूर के साथ सह-कलाकार के रूप में काम किया। ऋषि के दोस्त जैकी श्रॉफ ने अभिनेता को भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्टार में से एक के रूप में याद किया।