बॉलीवुड: रिया चक्रवर्ती ने भाई शौविक को दी जन्मदिन की बधाई, सुशांत सिंह राजपूत केस में जा चुके हैं जेल
- रिया चक्रवर्ती ने भाई शौविक को दी जन्मदिन की बधाई
- रिया ने भाई को बताया योद्धा
- सुशांत के निधन के बाद ड्रग्स मामले को लेकर चर्चा में आए थे शौविक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती तमाम विवादों के बाद अब अपना सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रही हैं। आज वो अपने भाई शौविक चक्रवर्ती का जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो और एक तस्वीर साझा कर अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी। आज शौविक 25 साल के हो गए।इस पोस्ट में रिया और शौविक की जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही है।
रिया चक्रवर्ती ने दी भाई को जन्मदिन की बधाई
इस वीडियो और तस्वीर को साझा करते हुए रिया ने लिखा,'जन्मदिन की बधाई मेरे योद्धा, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं'। तस्वीर में भी शौविक अपनी बहन रिया का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शौविक फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं लेकिन अपनी बहन और दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर शौविक काफी चर्चा में आ गए थे।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'चेहरे' हाल ही में रिलीज हुई है। कोरोना और कमजोर कहानी के चलते फिल्म को अभी तक ज्यादा लोग नहीं मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को सुशांत केस के बाद से फिल्म में रिया के होने पर आपत्ति है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर में रिया महज कुछ सेकेंड के लिए ही नजर आई थीं।