सामने आया पीके में अनुष्का शर्मा का फर्स्ट लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीके' के फर्स्ट पोस्टर में आमिर खान अकेले ही नजर आए थे, और अपने उस न्यूड पोस्टर से उन्होंने जो हंगामा खड़ा किया था, उसके बाद पोस्टर में किसी को भी बाकी कलाकारों की जरूरत ही महसूस नहीं हुई थी। लेकिन अब फिल्म की हीरोइन यानी अनुष्का शर्मा का भी लुक सामने आया है।
इस लुक में अनुष्का अपने पुराने लुक से बिलकुल अलग छोटे छोटे बालों में नजर आ रही है। हालाँकि फिल्म के लिए उन्होंने बाल नहीं कटवाए हैं, बल्कि इसके बजाय विग पहनी है।
बनी हैं सुशांत की प्रेमिका
एक सूत्र के अनुसार, "फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी अनुष्का को यह लुक देना चाहते थे। उन्होंने यह लुक फाइनल करने से पहले और भी कई लुक बना कर देखे और बाद में इसे फाइनल किया। राजकुमार को लगता है कि अनुष्का के इस लुक ने उनके व्यक्तित्व को एक अलग ही दिशा दे दी है।"
मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म में अनुष्का शर्मा सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी। यह तो साफ ही हो गया है कि वह फिल्म में एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं।