फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Reports Claim Tiger Shroff Hrithik Roshan can be seen in the hindi remake of Hollywood movie The Transporter

Tiger-Hrithik: फिर जमेगी टाइगर श्रॉफ-ऋतिक रोशन की जोड़ी? 'द ट्रांसपोर्टर' के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर

Mon, 26 Dec 2022 02:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 26 Dec 2022 02:21 PM IST
सार

विशाल राणा 'द ट्रांसपोर्टर' का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह के नामों पर चर्चा चल रही है। 

विज्ञापन
Reports Claim Tiger Shroff Hrithik Roshan can be seen in the hindi remake of Hollywood movie The Transporter
टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन - फोटो : Social media

विस्तार

हिंदी सिनेमा में इन दिनों रीमेक्स का दौर चल रहा है। जहां पहले बॉलीवुड फिल्म निर्माता साउथ की सुपरहिट फिल्मों का हिंदी रीमेक बना रहे थे, वहीं अब उनकी नजर हॉलीवुड पर है। दरअसल, बॉलीवुड गलियारों से खबर आ रही है कि इंडस्ट्री में एक और फ्रेंचाइजी पर काम शुरू हो गया है। यह और कोई नहीं बल्कि फ्रेंच एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द ट्रांसपोर्टर' है। खबरों के मुताबिक साल 2002 में आई इस फिल्म का अब हिंदी में रीमेक बनाया जाएगा, जिसका निर्माण विशाल राणा करेंगे। विशाल राणा ने एक्शन-थ्रिलर का रीमेक बनाने और इसे अपने प्रोडक्शन हाउस 'इकोलोन प्रोडक्शंस' के तहत एक फ्रैंचाइजी में तब्दील करने के आधिकारिक अधिकार खरीद लिए हैं।

विज्ञापन

Tunisha Sharma Death News Live: शीजान की मां ने तुनिशा की मौत पर दिया बयान, काम्या पंजाबी ने उठाया यह मसला
विज्ञापन

हाल ही में एक मीडिया संस्थान के साथ की गई बातचीत के दौरान, विशाल ने खुलासा किया कि जैसा कि वह इस फिल्म का हिंदी रीमेक क्यों बना रहे हैं। विशाल बोले- 'हम बहुत सारी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं, जो अलग हैं। आजकल हम नए लेखकों से ढेर सारी कहानियां सुन रहे हैं। मुझे एक्शन फिल्में बहुत ज्यादा पसंद हैं। इसलिए मैं द ट्रांसपोर्टर का रीमेक बना रहा हूं। हमें द ट्रांसपोर्टर का आधिकारिक रीमेक बनाने के अधिकार मिल गए हैं। हम अगले साल इस पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri: तलाक के बाद बदल गई इन भोजपुरी अभिनेत्रियों की जिंदगी, चौंका देगा हर एक नाम
विशाल ने 'द ट्रांसपोर्टर' की हिंदी रीमेक बनाने का खुलासा करने के बावजूद अभी यह नहीं बताया है कि वह फिल्म में किन सितारों को कास्ट करना चाहते हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक निर्माता ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह के नामों पर विचार कर रहे हैं। अब यह तो समय ही बताएगा कि फिल्म में फिर से टाइगर और ऋतिक रोशन एक साथ एक्शन करते दिखाई देंगे या नहीं।
Pathaan: अपनी अंगुलियों पर शाहरुख को नचाने वाले बॉस्को का खुलासा, बोले- बॉडी दिखाने से शरमा रहे थे किंग खान
निर्माता से जब पूछा गया कि इतने बड़े पैमाने पर किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है? विशाल ने जवाब दिया,'हमें स्टूडियो से समर्थन की जरूरत है जो हमें सशक्त बना सके। हमें एक स्मार्ट निर्माता बनना होगा और जहां आपको खर्च करना है वहां खर्च करना होगा। नियंत्रित बजट पर एक बढ़िया फिल्म देना सबसे जरूरी है।' 
Katrina Kaif: क्रिसमस सेलिब्रेशन में बेबी बंप छुपा रही थीं कटरीना? तस्वीरें देख फैंस ने लगाई सवालों की झड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed