फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon Share funny video while getting makeup done, you would not have seen such an avatar of actress before

Raveena Tandon: मेकअप कराती हुईं रवीना टंडन को देख डर जाएंगे आप, पहले नहीं देखा होगा अभिनेत्री का ऐसा अवतार

Sun, 17 Jul 2022 12:50 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 17 Jul 2022 12:50 AM IST
सार

रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री का अंदाज देख फैंस भी हैरान रह गए। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

विज्ञापन
Raveena Tandon Share funny video while getting makeup done, you would not have seen such an avatar of actress before
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

90 के दशक की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में रवीना टंडन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देख आप हैरानी में पड़ जाएंगे। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, रवीना टंडन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह आई मेकअप कराती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन उनका मेकअप को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। रवीना की आंखों पर भयानक मेकअप लगा हुआ है। ब्लैक कलर के इस मोटे से आईलाइनर और रवीना को देख आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। अभिनेत्री के इस फनी वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में रवीना से पूछा जा रहा है कि आपने बहुत स्ट्रांग आई मेकअप किया है, क्या इसे किसी मेकअप आर्टिस्ट ने किया है या आपने। इस पर रवीना कहती हैं कि मैंने इसे खुद से किया है। वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'मेरी टीम एक दिन मुझे मार डालेगी! हैशटैग बस मजे के लिए... आप कितनी बार उस क्रेडिट से वंचित हुए हैं, जिसके आप वास्तव में हकदार हैं?' अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें केजीएफ चैप्टर 2 में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed