फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna requests her fans to connect with her on social media only

रश्मिका मंदाना से मिलने उनके घर के नीचे पहुंचा प्रशंसक, इस अभिनेत्री ने की ये दरख्वास्त

Sun, 27 Jun 2021 11:07 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 27 Jun 2021 11:07 PM IST
सार

  • रश्मिका मंदाना ने प्रशंसकों से की दरख्वास्त 
  • मुंबई स्तिथ घर के नीचे पहुंचा एक प्रशंसक 
  • रश्मिका ने ट्वीट कर कहा सोशल मीडिया पर जुड़िए 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna requests her fans to connect with her on social media only
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

विस्तार

सितारों और उनके प्रशंसकों के बीच एक गहरा रिश्ता होता है। कोई भी सितारा अपने फैन के बिना बिलकुल अधूरा है। अगर कोई कलाकार बड़ा बनता है और सफलता के मुकाम तक पहुंचता है तो उसमें कही न कही उनके प्रशंसकों का भी योगदान होता है। जहां सितारें अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने की पूरी कोशिश करते हैं तो वही प्रशंसक भी अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसे ही एक प्रशंसक से हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का सामना हो गया। अपने प्रशंसक के इस कदम से रश्मिका इतनी घबरा गईं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से गुजारिश कर डाली।

विज्ञापन


रश्मिका ने अपने प्रशंसकों से की गुजारिश

रश्मिका एक नेशनल क्रश बन चुकी हैं। साउथ इंडियन अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उनके अभिनय और उनकी सुंदरता के लोग दीवाने हैं। इस अभिनेत्री ने अपने प्रशंसक की इस हरकत के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट को करते हुए रश्मिका मंदाना ने अपने सभी फैंस से निवेदन किया। उन्होंने कहा, 'दोस्तों यह अभी मेरे ध्यान में आया है कि आप में से एक बहुत दूर की यात्रा कर मुझे देखने के लिए घर पहुंचा। कृपया ऐसा कुछ न करें। मुझे बुरा लगता है कि मैं आपसे नहीं मिल पाई। मुझे वास्तव में एक दिन आपसे मिलने की उम्मीद है लेकिन अभी के लिए मुझे यहां प्यार दिखाओ, मुझे खुशी होगी।'

विज्ञापन

Rashmika Mandanna requests her fans to connect with her on social media only
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

एक प्रशंसक ने की थी ऐसी हरकत

दरअसल उनका एक प्रशंसक अपनी इस पसंदीदा अभिनेत्री से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गया था। साउथ सिनेमा की अदाकारा रश्मिका की एक झलक पाने के लिए ये प्रशंसक उनके मुंबई स्थित घर के नीचे पहुंचा था। आपको बता दे कि कुछ महीनों पहले ही रश्मिका मुंबई स्तिथ अपने फ्लैट में शिफ्ट हुईं हैं।

रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्में

रश्मिका की आगामी फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही जासूसी थ्रिलर फिल्म 'मिशन मंजनू' में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में अपनी एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के उनके साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची कर रहे हैं। इसके अलावा रश्मिका को अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म 'गुडबॉय' और अल्लू अर्जुन की सह-अभिनीत तेलुगु फिल्म 'पुष्पा' में भी देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed