रश्मिका मंदाना से मिलने उनके घर के नीचे पहुंचा प्रशंसक, इस अभिनेत्री ने की ये दरख्वास्त
- रश्मिका मंदाना ने प्रशंसकों से की दरख्वास्त
- मुंबई स्तिथ घर के नीचे पहुंचा एक प्रशंसक
- रश्मिका ने ट्वीट कर कहा सोशल मीडिया पर जुड़िए
विस्तार
सितारों और उनके प्रशंसकों के बीच एक गहरा रिश्ता होता है। कोई भी सितारा अपने फैन के बिना बिलकुल अधूरा है। अगर कोई कलाकार बड़ा बनता है और सफलता के मुकाम तक पहुंचता है तो उसमें कही न कही उनके प्रशंसकों का भी योगदान होता है। जहां सितारें अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने की पूरी कोशिश करते हैं तो वही प्रशंसक भी अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसे ही एक प्रशंसक से हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का सामना हो गया। अपने प्रशंसक के इस कदम से रश्मिका इतनी घबरा गईं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से गुजारिश कर डाली।
रश्मिका ने अपने प्रशंसकों से की गुजारिश
रश्मिका एक नेशनल क्रश बन चुकी हैं। साउथ इंडियन अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उनके अभिनय और उनकी सुंदरता के लोग दीवाने हैं। इस अभिनेत्री ने अपने प्रशंसक की इस हरकत के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट को करते हुए रश्मिका मंदाना ने अपने सभी फैंस से निवेदन किया। उन्होंने कहा, 'दोस्तों यह अभी मेरे ध्यान में आया है कि आप में से एक बहुत दूर की यात्रा कर मुझे देखने के लिए घर पहुंचा। कृपया ऐसा कुछ न करें। मुझे बुरा लगता है कि मैं आपसे नहीं मिल पाई। मुझे वास्तव में एक दिन आपसे मिलने की उम्मीद है लेकिन अभी के लिए मुझे यहां प्यार दिखाओ, मुझे खुशी होगी।'
एक प्रशंसक ने की थी ऐसी हरकत
दरअसल उनका एक प्रशंसक अपनी इस पसंदीदा अभिनेत्री से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गया था। साउथ सिनेमा की अदाकारा रश्मिका की एक झलक पाने के लिए ये प्रशंसक उनके मुंबई स्थित घर के नीचे पहुंचा था। आपको बता दे कि कुछ महीनों पहले ही रश्मिका मुंबई स्तिथ अपने फ्लैट में शिफ्ट हुईं हैं।
रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्में
रश्मिका की आगामी फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही जासूसी थ्रिलर फिल्म 'मिशन मंजनू' में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में अपनी एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के उनके साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची कर रहे हैं। इसके अलावा रश्मिका को अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म 'गुडबॉय' और अल्लू अर्जुन की सह-अभिनीत तेलुगु फिल्म 'पुष्पा' में भी देखा जाएगा।