Honey Singh: हनी सिंह की लव लाइफ में बड़ा अपडेट, क्या मॉडल टीना थडानी से अलग हो चुकी हैं राहें?
रैपर हनी सिंह का गर्लफ्रेंड टीना थडानी संग ब्रेकअप हो गया है। कुछ रिपोर्ट्स में इस ब्रेकअप की वजह भी बताई जा रही है। बता दें हनी सिंह का पिछले साल ही तलाक हुआ है। शालिनी तलवार उनकी पहली पत्नी थीं जिन्हें 1 करोड़ रुपये एलिमनी भी दी थी।
विस्तार
मशहूर रैपर हनी सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जनवरी में ही हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से लोगों का परिचय करवाया था। मगर अब हनी सिंह और टीना के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। टीना पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं जो कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। हनी सिंह और टीना करीब एक साल रिलेशनशिप में रहे हैं। बता दें हनी सिंह तलाकशुदा हैं। उनकी पूर्व पत्नी का नाम शालिनी तलवार हैं जिनका कोर्ट में केस भी चल रहा है।
बात करें हनी सिंह और टीना थडानी के ब्रेकअप की तो तमाम खबरें हैं कि दोनों का रिश्ता टूट गया है। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। इतना ही नहीं, दोनों ने एक दूसरे की सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। अब दोनों का यूं जुदा होने का कारण क्या है ये तो फिलहाल सामने नहीं आया है।
लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते थे हनी और टीना
बता दें कि हनी सिंह और टीना थडानी ने पिछले साल अप्रैल में डेट करना शुरू किया था। करीब एक साल दोनों का ये रिश्ता चला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दोनों जिंदगी में काफी अलग हैं। दोनों की आपस में नहीं बन रही थी तो इसीलिए टीना और हनी ने मैच्योर तरीके से अलग होने का फैसला लिया। फिलहाल दोनों ही इससे उबर रहे हैं। दिल टूटने के बाद अब टीना काम पर फोकस करना चाहती हैं।'
हनी ने ब्रेकअप को लेकर एक इंटरव्यू में दिया था हिंट
हाल में ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने ब्रेकअप को लेकर हिंट दिए थे। वह अपनी एक एल्बम को लेकर बातचीत कर रहे थे, तब उन्होंने कहा, 'उन्हें अपनी आने वाली रोमांटिक एल्बम के लिए काफी बदलाव करने पड़े। क्योंकि पहले तो वह प्यार में थे लेकिन फिर वो प्यार ही नहीं रहा।' बता दें कि पिछले साल ही सितंबर में हनी और उनकी एक्स वाइफ शालिनी तलवार का तलाक हुआ था। दोनों साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे, बाद में उनके टीना को डेट करने की खबरें आई थी।
यह भी पढ़ें: 'जी ले जरा' को लेकर प्रियंका ने दिया अपडेट, बोलीं- अगले साल आ सकती है फिल्म