{"_id":"8be6b5d556914c8b6267deaf77bbbea9","slug":"rani-mukherjee-spend-holyday-with-aditya-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य चोपड़ा संग रानी पहुंची स्विटजरलैंड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आदित्य चोपड़ा संग रानी पहुंची स्विटजरलैंड
मुंबई ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 07:27 AM IST
विज्ञापन
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की शादी अब महज औपचारिकता रह गयी है। यह दोनों अब एक परिवार की तरह ही साथ रहते हैं। रानी मुखर्जी इन दिनों आदित्य चोपड़ा के साथ स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रही हैं।
विज्ञापन
अब यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि रानी मुखर्जी चोपड़ा परिवार की सदस्य बन चुकी हैं। जानकारों की मानें, तो यशराज बैनर का कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बिना रानी की सहमति के नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
यह तय हो ही चुका है कि देर सवेर आदित्य चोपड़ा उनके साथ सात फेरे अवश्य लेंगे। खैर, इन दिनों रानी और आदित्य चोपड़ा स्विटजरलैंड में साथ हैं और सुकून बरा वक्त बिता रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल आदित्य की मां पामेला चोपड़ा की इच्छा थी कि इस बार वे अपना जन्मदिन अपने पति के पसंदीदा जगह स्विटजरलैंड में मनाएं। उन्होंने यही किया भी। पामेला गुरुवार को वाया लंदन स्विटजरलैंड के लिए निकल चुकी थीं।
जब कि आदित्य और रानी ने शनिवार को उड़ान भरी। यह पहली बार है कि रानी खुलकर चोपड़ा परिवार के साथ एक सदस्य के रूप में मौजूद हैं।
हालांकि यश चोपड़ा के निधन के बाद से वे लगातार आदित्य चोपड़ा के साथ साये की तरह मौजूद रही हैं।