फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rani mukerji would love to do onscreen romance with shahrukh khan till she is 80 and he is 95

Rani Mukerji: 80 की उम्र तक शाहरुख संग रोमांस करना चाहती हैं रानी मुखर्जी, लेखकों से की यह गुजारिश

Tue, 04 Apr 2023 09:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 04 Apr 2023 09:54 PM IST
सार

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है। ऐसे में अगर इतने साल बाद फिर से दोनों की कोई फिल्म आती है तो दर्शकों को उसका बेसब्री से इंतजार होगा।

विज्ञापन
rani mukerji would love to do onscreen romance with shahrukh khan till she is 80 and he is 95
शाहरुख खान, रानी मुखर्जी - फोटो : social media

विस्तार

रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी इस फिल्म की कहानी तो कमाल थी लेकिन मूवी सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई है। हालांकि जिसने भी यह फिल्म देखी है, उसने रानी की अदाकारी की जमकर तारीफ की है। 17 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म में रानी एक मां के किरदार में बेहतरीन लगी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने शाहरुख खान संग रोमांस करने की इच्छा जाहिर की है। उनका कहना है कि वह 80 साल की होने तक शाहरुख संग रोमांस करना चाहती हैं।

विज्ञापन

एक से बढ़कर एक हिट फिल्में
शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है। ऐसे में अगर इतने साल बाद फिर से दोनों की कोई फिल्म आती है तो दर्शकों को उसका बेसब्री से इंतजार होगा। इन सबके बीच में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रानी से पूछा गया कि जल्द ही उनकी शाहरुख के साथ कोई फिल्म आने वाली है।

इसे भी पढ़ें- Sara Ali Khan: 'ऐ वतन मेरे वतन' में काम करने पर बोलीं सारा, कहा- स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाना आसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांस को लेकर कही यह बात
इसके जवाब में रानी ने कहा, 'कोई लेखक शाहरुख और मुझे ध्यान में रखते हुए प्रेम कहानी लिख दें। मैंने हमेशा कहा है कि मुझे शाहरुख के साथ रोमांस करना पसंद है और मैं उनके साथ तब तक रोमांस करना चाहूंगी जब तक हम बूढ़े नहीं हो जाते, यानी मैं 80 साल की और वो 95 साल के।' बता दें कि शाहरुख और रानी की जोड़ी कुछ कुछ होता है, कभी अलविदा न कहना, चलते चलते जैसी फिल्मों में नजर आई है। 
विज्ञापन

शाहरुख ने की थी तारीफ
वहीं जब हाल ही में अभी रानी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे रिलीज हुई थी, तब शाहरुख खान ने उनकी फिल्म की जमकर तारीफ की थी। अभिनेता ने लिखा था, 'पूरी टीम ने शानदार काम किया है, मेरी रानी मुख्य भूमिका में उतनी चमक रही है, जितना एक रानी चमक सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed