टूटे रिश्ते: ब्रेकअप के बाद रानी चटर्जी ने पोस्ट की पहली तस्वीर, बोलीं- भूल गई थी...
- भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने ब्रेकअप के बाद साझा की पहली तस्वीर।
- रानी चटर्जी ने एक्टर मनदीप बामरा से किया ब्रेकअप।
- पिछले चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्में अक्सर सुपरहिट ही रहती हैं। लेकिन इन दिनों रानी अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। रानी एक्टर मनदीप बामरा को डेट कर रही थीं और दोनों ने रिश्ते को खत्म कर दिया है। रानी और मनदीप पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे और खबर थी कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं।
एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबर सुनकर उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे और सोशल मीडिया पर लगातार उनका हाल पूछ रहे थे। इसी बीच रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के लिए साझा की है। फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'यह फोटो पोस्ट करना भूल गई थी।'
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)
मनदीप को रानी ने सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
इस फोटो में एक्ट्रेस काले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। रानी की मुस्कुराती हुई तस्वीर देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। बता दें, रानी ने अपने ब्रेकअप के बाद ये फोटो पोस्ट की है और इससे पहले उन्होंने मनदीप बामरा को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।
रूटीन को लेकर रहती थी अनबन
इससे पहले न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने मनदीप संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि, 'मैं और मनदीप लंबे समय से लॉन्ग डिस्टेंस में रह रहे हैं। मनदीप चंडीगढ़ में हैं और मैं यहां मुंबई में। हमारे बीच कम्युनिकेशन गैप आ चुका है। कई बार तीन से चार दिन तक हमारी बातचीत नहीं हो पाती थी। मैं सुबह मैसेज करती तो उनका जवाब देर रात तक आता। मैं अपने रूटीन को लेकर काफी डिसिप्लिन रही हूं। इसी बात को लेकर हमारी बनती नहीं थी। उनका रूटीन मुझसे बिल्कुल उलट है।'
शादी के लिए मान गई थीं रानी
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'पिछले दो सालों से वो मुझे शादी के लिए मना रहे थे। इस फरवरी वैलेंटाइन डे के मौके पर मैंने शादी के लिए हां कहा था। मैं और मनदीप आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म कर रहे हैं। एक दूसरे के प्रति कोई रंजिश या गिला शिकवा नहीं है लेकिन मैं उससे अब फ्रेंडली नहीं हूं। हमारी बातचीत नहीं होती।'