फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir waited rishi kapoor biography

अपने पिता की जिंदगी में रणबीर को दिलचस्पी

Wed, 18 Sep 2013 12:50 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला मुंबई Updated Wed, 18 Sep 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
ranbir waited rishi kapoor biography

रणबीर कपूर की नजर इन दिनों अपने कैरियर और गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ किसी पर है तो वह है उनके पिता ऋषि कपूर की आत्मकथा। चार दशक फिल्म इंडस्ट्री में गुजारने वाले ऋषि कपूर इन दिनों आत्मकथा लिख रहे हैं, जिसमें वह जिंदगी के साठ वर्षों में छुपे राजों पर से पर्दा उठाएंगे।

विज्ञापन


अपनी आने वाली फिल्म ‘बेशर्म’ के सिलसिले में एक बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि ऐक्टर होने के कारण उनकी दिलचस्पी हमेशा लोगों कि जिंदगी में रहती है और वे बहुत सारी आत्मकथाएं पढ़ते हैं। ये किताबें उन्हें प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन


ऐसी कोई आत्मकथा जिसने रणबीर को वाकई प्रभावित किया हो? वह कहते हैं, ‘मैं फिल्मों से जुड़ा हूं इसलिए जिस किताब ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह है महान ऐक्टर मर्लिंन ब्रांडो की आत्मकथा ‘सांग्स माई मदर टॉट मी’।’ उन्होंने आगे बताया, ‘फिलहाल मैंने एक और रोचक किताब पढ़ी ‘द किंग ऑफ ऑइलः  द सीक्रेट लाइफ ऑफ मार्क रिश’।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐसे आदमी की कहानी है जो कभी बहुत करप्ट था, उसे अमेरिका से यूरोप भागना पड़ा। लेकिन अंततः उसने खुद को कैसे बदला। अपने अंदाज में कैसे अपनी जिंदगी को बदला।’

रणबीर ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंन स्टीव जॉब्स, बराक ओबामा और आंद्रे अगासी की किताबें भी पढ़ी। इन दिनों रणबीर 1930 के दशक के महान अभिनेता एरल फ्लिन की आत्मकथा ‘माई विकेड, विकेड वेज’ पढ़ रहे हैं। जो उनसे अनुसार बहुत ही ईमानदारी से लिखी गई किताब है।

रणबीर ने बताया कि अब उन्हें इंतजार है पिताजी की आत्मकथा का। उन्होंने कहा, ‘पिताजी बहुत ही ईमानदार इंसान हैं। वह हिप्पोक्रेट नहीं हैं। जो दिल में होता है बोल देते हैं। मैं खुद नहीं जानता उनकी जिंदगी के बारे में। इसलिए मैं उनकी ऑटोग्राफा के बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

लेकिन जिंदगी के किसी मोड़ पर रणबीर अपनी कहानी लोगों के सामने लाएंगे? वह कहते हैं, ‘जिंदगी को लेकर हर इंसान का नजरिया अलग होता है। कोई चाहता है कि उसके जाने के बाद भी लोग उसकी जिंदगी के बारे में जानें, परंतु कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते।


जहां तक मेरी बात है तो मैं शर्मीला इंसान हूं और मुझे नहीं पता कि मैं क्या अभी ईमानदारी से लिख पाऊंगा। शायद मैं अपनी निजी जिंदगी के राज कभी नहीं खोलना चाहूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed