{"_id":"ad42e4a85eae8b9c549f2d93b5b67b8b","slug":"ranbir-singh-arrived-deepika-to-secretly-meet-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोन से मिलने गुपचुप पहुंचे रणवीर सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोन से मिलने गुपचुप पहुंचे रणवीर सिंह
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह हाल ही में दीपिका से मिलने कोलकाता पहुंच गए, जहाँ वह अपनी फिल्म 'पीकू' की शूटिंग कर रही हैं। यही नहीं दीपिका ने भी रणवीर के लिए फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर उनके साथ वक्त बिताया।
विज्ञापन
जब रणवीर फिल्म 'पीकू' के सेट पर गए, इसके बाद दीपिका ने भी अपनी तरफ से उन्हें खूब समय दिया। जैसे उन्हें अपने शूट से समय मिला उन्होंने रणवीर के साथ समय बिताया और वैनिटी वैन में साथ में लन्च भी किया। इसके बाद जब शूटिंग खत्म हो गई तो दोनों साथ में निकले।
विज्ञापन
Trending Videos
याद आ रही थी दीपिका की
14 नवंबर को रणवीर ने ट्वीट किया था, "सीधे-दिल से... :) रामलीला का एक साल।" ऐसा लग रहा था जैसे वह दीपिका को याद कर रहे हो। शायद वे अपनी फिल्म 'रामलीला' के एक साल बाद उसकी यादों को ताजा करना चाहते थे।
सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म 30 अप्रैल 2015 को रिलीज होगी।
सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म 30 अप्रैल 2015 को रिलीज होगी।
