पूर्व प्रेमिका के ब्वॉयफ्रेंड ने उड़ाया मजाक, भड़के रणबीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर के सितारे इस समय ठीक नहीं चल रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं। ऐसे में जो उनके साथ हुआ वो जले पर नमक छिड़कने जैसा ही था। दरअसल उनकी पूर्व प्रेमिका दीपिका के साथ इस समय इश्क लडा़ रहे रणवीर सिंह ने उन पर आईफा अवार्ज के दौरान खूब चुटकियां ली।
फिल्म 'गुंडे' से मशहूर हुई रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की जोड़ी ने आईफा अवॉर्ड होस्ट करते वक्त रणबीर कपूर का काफी मजाक उड़ाया। हाल ही में मलेशिया में हुए 'आईफा' अवॉर्ड में रणबीर कपूर को उनकी फिल्मों पर किया गया मजाक पसंद नहीं आया।
रणवीर और अर्जुन ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी फिल्म 'रॉय' को 'डिस्ट्रॉय' यानि तबाही कहना चाहिए। इतना ही नही 'बॉम्बे वैलवेट' फिल्म के नाम की भी नर्सरी राईम बनाई।
इन दोनो ने कहा कि 'बॉम्बे वैलवेट' में रणबीर के किरदार का नाम रोटी होना चाहिए था। क्योंकि अनुष्का के किरदार का नाम रोजी था और उस तरह फिल्म का नाम हो जाता 'रोजी-रोटी'।
अनुराग कश्यप हंसते रहे, रणबीर कपूर कुढ़ते रहे
रणबीर कपूर का चेहरा इस मजाक पर लगातार तमतमा रहा था। इस साल रणबीर कपूर की दोनों फिल्में 'रॉय' और 'बॉम्बे वैलवेट' बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद लगातार उनके कैरियर को लेकर बातें हो रही हैं।
रणबीर कपूर की उम्मीदें इस समय इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' पर टिकी हैं, जिसमे वो अपनी पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ नजर आऐंगे।