Randhir Kapoor: फिल्म देखने के बाद ऋषि कपूर को याद करने लगे रणधीर कपूर, रणबीर ने कहा- बीमारी से जूझ रहे हैं अंकल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म शर्माजी नमकीन रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर पूरा कपूर परिवार बहुत इमोश्नल है। इस फिल्म को देखने के बाद रणधीर कपूर को ऋषि कपूर की याद आ गई और वह ऋषि जी को पूछने लगे। दरअसल इस समय रणधीर कपूर एक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसमें इंसान चीजें भूलने लगता है। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया।
रणबीर कपूर ने बताया कि उनके अंकल रणधीर कपूर डिमेंशिया नामक बीमारी की शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा- मेरे अंकल डिमेंशिया की शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। शर्माजी नमकीन देखने के बाद रणधीर, रणबीर के पास आए और उनसे कहा- पापा को बोलो कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है। और वह कहां है? चलो उसे फोन करते हैं।
रणधीर कपूर 10 महीने के अंतराल पर अपने दो भाई ऋषि कपूर और राजीव कपूर के निधन से पूरी तरह टूट गए हैं। पिता की हालत देखते हुए उनकी दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर अक्सर ज्यादा से ज्यादा समय अपने पिता के साथ ही बिताती हैं। रणधीर कपूर जवानी दीवानी, रामपुर का लक्ष्मण, लफंगा, जीत, कल आज और कल जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाते हैं।