फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor reveals that Randhir Kapoor has dementia disease

Randhir Kapoor: फिल्म देखने के बाद ऋषि कपूर को याद करने लगे रणधीर कपूर, रणबीर ने कहा- बीमारी से जूझ रहे हैं अंकल

Thu, 31 Mar 2022 05:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 31 Mar 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor reveals that Randhir Kapoor has dementia disease
रणधीर कपूर-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म शर्माजी नमकीन रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर पूरा कपूर परिवार बहुत इमोश्नल है। इस फिल्म को देखने के बाद रणधीर कपूर को ऋषि कपूर की याद आ गई और वह ऋषि जी को पूछने लगे। दरअसल इस समय रणधीर कपूर एक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसमें इंसान चीजें भूलने लगता है। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया।

विज्ञापन

 

रणबीर कपूर ने बताया कि उनके अंकल रणधीर कपूर डिमेंशिया नामक बीमारी की शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा- मेरे अंकल डिमेंशिया की शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। शर्माजी नमकीन देखने  के बाद रणधीर, रणबीर के पास आए और उनसे कहा- पापा को  बोलो कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है। और वह कहां है? चलो उसे फोन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor reveals that Randhir Kapoor has dementia disease
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणधीर कपूर 10 महीने के अंतराल पर अपने दो भाई ऋषि कपूर और राजीव कपूर के निधन से पूरी तरह टूट गए हैं। पिता की हालत देखते हुए उनकी दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर अक्सर ज्यादा से ज्यादा समय अपने पिता के साथ ही बिताती हैं। रणधीर कपूर जवानी दीवानी, रामपुर का लक्ष्मण, लफंगा, जीत, कल आज और कल जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed