फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor net worth 2022 salary income career and car

Bollywood: जानिए कितने रुपये की संपत्ति के मालिक हैं रणबीर कपूर? कौन-कौन सी गाड़ियों की करते हैं सवारी

Tue, 04 Jan 2022 08:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 04 Jan 2022 08:54 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कुल कितने रुपये की संपत्ति के मालिक हैं? अगर नहीं जानते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि रणबीर कपूर की नेट वर्थ क्या है और उनके पास कौन-कौन सी कारें हैं, जिनकी वह सवारी करते हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor net worth 2022 salary income career and car
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कुल कितने रुपये की संपत्ति के मालिक हैं? अगर नहीं जानते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि रणबीर कपूर की नेट वर्थ क्या है और उनके पास कौन-कौन सी कारें हैं, जिनकी वह सवारी करते हैं। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर की कुल आय 320 करोड़ रुपये है। जो कि मुख्यत: ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्मों के जरिए होती है।

विज्ञापन

 
28 सितंबर 1982 को पैदा हुए रणबीर कपूर के पास लग्जरी कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। उनके पास रेंज रोवर वोग, ऑडी आर8, मर्सडीज जी63 एएमजी, ऑडी ए8एल और रेंज रोवर स्पोर्ट आदि कारें हैं। 'फिल्मीसियापाडॉटकॉम' के मुताबिक, रणबीर कपूर के पसंदीदा एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण और आलिया हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर अब आलिया भट्ट से शादी करने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं। फैंस को बॉलीवुड के इस कपल की शादी का लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर एक फिल्म साइन करने के लिए 7-8 करोड़ रुपये लेते हैं। उनकी पढ़ाई बांबे स्काटिश स्कूल, माहिम से पूरी हुई। इसके बाद एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनामिक्स से पढ़ने के बाद वह फिल्म मेंकिंग के गुर सीखने के लिए न्यूयार्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्टस चले गए।  उन्होंने अपने  फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म 'सांवरिया' से की।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed