Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' विवादों में घिरी, कोरियाई फिल्म का सीन कॉपी करने का लगा आरोप
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज होने के बाद से चर्चाओं में आ गया है। रणवीर की इस फिल्म पर कॉपी करने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि एनिमल पर कोरियन फिल्म ओल्डब्वॉय से सीन कॉपी करने का आरोप लगा है। बता दें कि फिल्म एनिमल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इस फिल्म के रिलीज के दो महीने रह गए हैं।
‘एनिमल’ के प्री-टीजर वीडियो में रणबीर कपूर का एक्शन अवतार दिखा है। जिसमें दिख रहा है कि वे एक कॉरिडोर में कुल्हाड़ी की मदद से दुश्मनों से भिड़ते नजर आते हैं। इसे देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा पर दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओल्डबॉय’ के सीन कॉपी करने का आरोप लगाया है।
WALK & FIGHT OF THE ANIMAL!!! #RanbirKapoor is ready to unleash the BEAST in him. Here's a short pre-teaser of #Animal, as the #SandeepReddyVanga film releases on August 11. #BhushanKumar #MuradKhetani https://t.co/PqHN5zvZ0G
— Himesh (@HimeshMankad) June 11, 2023
कई यूजर्स का कहना है कि एनिमल फिल्म का यह सीन कोरियन फिल्म ओल्डब्वॉय का कॉपी है। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। कई लोगों ने ट्विटर पर दोनों सीन की समानताएं बताई है। लोगों ने निर्देशक को कहा है कि आप इससे बेहतर कर सकते थे, लेकिन आपने कॉपी कर दिया।
Okay guys, #ANIMAL Pre Teaser is just Pre teaser of #Oldboy hallway Fight scene 🔥👍 https://t.co/3Ga0kF4b1O
— 💤 (@Borekottestabro) June 11, 2023
कबीर सिंह’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। सभी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। फिल्म के जरिये पहली बार रश्मिका मंदाना और रणबीर एक साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: अनु मलिक ने बांधे साउथ सिनेमा की तारीफों के पुल, बॉलीवुड पर की यह टिप्पणी