फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rana daggubati start shooting film housefull 4

राणा डग्गुबती ने शुरू की 'हाउसफुल 4' की शूटिंग, फिल्म ऑफर करने से पहले आ रही थी ये दिक्कत

Fri, 02 Nov 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
rana daggubati start shooting film housefull 4
rana daggubati - फोटो : instagram
नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था । तनुश्री दत्ता ने कहा था कि 10 साल पहले फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ जबदरदस्ती इंटीमेट डांस करने की कोशिश की थी । इस आरोप के वक्त नाना फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे थे ।
विज्ञापन


नाना विवादों में फंसे तो उन्हें इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया । इस बात की जानकारी देते हुए नाना पाटेकर ने कहा था कि फिल्म के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए 'हाउसफुल 4' से बाहर निकलने का फैसला लिया है । अब नाना पाटेकर की जगह ये फिल्म 'बाहुबली' फेम राणा डग्गुबती को मिल गया है ।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन




डग्गुबती को लेने पर भी फिल्म के फंसने की आशंका लग रही थी क्योंकि ऊपरी तौर से उन्हें भी #MeToo के जाल में घसीटा जा रहा है । दरअसल, राणा के भाई अभिराम दग्गुबाती पर तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री श्री रेड्डी द्दारा यौन शोषण का आरोप लगाया आ चुका है। श्री रेड्डी ने अभिराम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने  हैदराबाद के एक सरकारी स्टूडियो में यौन शोषण किया था । 


फिल्म 'हाउसफुल  4' मिलने के बाद राणा डग्गुबती ने अपने टि्वटर हैंडल पर इसकी घोषणा की थी । 'हाउसफुल 4' की कोर टीम से जुड़े सूत्र ने कहा, ''हम नहीं जानते कि यह कितना सही था । राणा के भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाया जा रहा है, इससे राणा का कोई ताल्लुक नहीं है । क्या हमें फराह खान का भी बहिष्कार कर देना चाहिए क्योंकि उनके भाई साजिद खान पर यौन आरोप लगे है ? तो क्या विकी कौशल को भी इसमें खींचना लाजिमी होगा क्योंकि उनके पिता पर यौन आरोप लगे है ?'

यह पहली बार होगा जब वो किसी फिल्म में कॉमेडी करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृर्ति खरबंदा और पूजा हेगड़े जैसे सितारें नजर आएंगे। डग्गुबती ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed