फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana film makers unveiled poster featuring Arun Govil as King Dashrath

पोस्टर रिलीज: रामायण की दुनिया में वापस लौटा यह अभिनेता, मेकर्स ने जारी किया पहला लुक; जानें कौन

Wed, 07 Oct 2026 01:14 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

Arun Govil Ramayan Film Poster: फिल्म ‘रामायण’ में अभिनेता अरुण गोविल की भी एंट्री हो चुकी है। 80 के दशक में सीरियल रामायण से घर-घर मशहूर हुए एक्टर अब इस खास रोल में दर्शकों के पुराने दिनों की यादों को ताजा करेंगे।

विज्ञापन
Ramayana film makers unveiled poster featuring Arun Govil as King Dashrath
अरुण गोविल - फोटो : इंस्टाग्राम- @worldoframayana

विस्तार

रमानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में अभिनेता अरुण गोविल ने रामायण का किरदार निभाया था। उनके अभिनय ने दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोड़ दी थी। मगर अब वह जल्द फिल्म ‘रामयण’ में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने पोस्टर जारी कर इस बात की जानकारी फैंस को दी। 

विज्ञापन

किस रोल में दिखेंगे अरुण? 

अभिनेता अरुण गोविल ने रमानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था। मगर नितेश तिवारी की रामायण में वह राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। इस पोस्टर में वह अयोध्या के राजा की वेश भूषा  में सिंहासन पर बैठे हुए हैं। इतने साल बाद अरुण को दोबारा रामायण के जुड़े पात्र के रूप में देखना अपने आप में एक भावुक पल होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana film makers unveiled poster featuring Arun Govil as King Dashrath
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टर को दिया खास कैप्शन 
मेकर्स ने इस फोटो के साथ एक खास कैप्शन में लिखा, ‘उन्होंने एक पीढ़ी के लिए राम को जीवंत किया था। अब, वे अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में लौट रहे हैं। अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में।’ इस कैप्शन से निर्माताओं ने फैंस से कहा है कि रमानंद सागर ने अरुण गोविल को राम के रूप में कास्ट कर एक पीढ़ी पर छाब छोड़ी थी। मगर फिल्म में अरुण गोविल के राजा दशरथ के किरदार में कास्ट कर उन्होंने दो पीढ़ियों को महाकाव्य रामायण से जोड़ा है। 

विज्ञापन

Ramayana film makers unveiled poster featuring Arun Govil as King Dashrath
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म रामायण पार्ट 1 के बारे में 

  • फिल्म 06 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 
  • फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। 
  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। 
  • एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रही हैं।
  • वहीं फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में  रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। 

View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed