Ram Kapoor: क्या राम कपूर को सलमान खान से मिली इंस्पिरेशन, वेट लॉस-टांसफॉर्मेशन के कारण चर्चा में आए
एक्टर राम कपूर इन दिनों अपने वेट लॉस, टांसफॉर्मेशन के लिए चर्चा में बने हुए हैं। वह अपनी इस वेट लॉस जर्नी से जुड़ी बातें भी साझा कर रहे हैं। हाल ही में राम कपूर ने सलमान खान के वर्कआउट डेडिकेशन पर बात की है। तो क्या राम कपूर के वेट लॉस के पीछे सलमान खान हैं, जानिए?
विस्तार
राम कपूर ने पिछले दिनों अपने फैंस से लेकर इंडस्ट्री तक के लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, एक्टर राम कपूर ने लगभग 55 किलो वजन कम किया। इतना वजन कम करने के बाद वह बिल्कुल बदले हुए नजर आए। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल लेट्स टॉक विद देवनाजी में राम कपूर ने अपनी वेट लॉस जर्नी पर बात की। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने सलमान खान के वर्कआउट, उनके डेडिकेशन पर बात की। राम कपूर सलमान से इंस्पायर नजर आए।
तीन बजे वर्कआउट करते हैं सलमान
राम कपूर अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताते हुए सलमान खान का जिक्र करते हैं। वह कहते हैं, ‘मैंने सलमान को पार्टी करते देखा है। वह देर रात तक पार्टी करते हैं। हां, जब बात फिल्म की तैयारी की आती है तो वह बहुत हार्डवर्क करते हैं। सलमान खान रात 12 बजे तक शूटिंग करते हैं, 1 बजे तक घर जाते हैं। इसके बाद वह 3 बजे वर्कआउट करते हुए देखे जाते हैं। सलमान खान बहुत ही प्रोफेशनल एक्टर हैं।’
ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, गैलेक्सी की बालकनी में लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास, जानें पूरी अपडेट
राम कपूर ने कैसे किया वजन कम
राम कपूर का नया रूप देखकर उनके फैंस हैरान हैं। कई लोगों उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में पूछ रहे हैं। राम कपूर ने अपनी डाइट, फिटनेस रूटीन फैंस के साथ शेयर किया है। कुछ दिन पहले एक्टर ने बताया था कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले वेट लॉस जर्नी शुरू की थी। अब तक 55 किलो वजन कम करने में कामयाब रहे हैं। इस बीच उनको चोट भी लगी, जिससे वेट लॉस जर्नी में रूकावट आई लेकिन वह लगे रहे। आखिर में राम कपूर ने अपना वेट लॉस का लक्ष्य पूरा कर लिया।’
ये खबर भी पढ़ें: Ram Kapoor: क्या वाकई राम कपूर ने सर्जरी के जरिए घटाया है वजन? एक्टर ने ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा पर तोड़ी चुप्पी
टीवी के फेमस स्टार
राम कपूर के करियर की बात की जाए तो वह सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से काफी मशहूर हुए। सीरियल के अलावा वह फिल्मों और वेब सीरीज में भी एक्टिव रहे हैं। पॉजिटिव रोल करने वाले राम कपूर ने नेगेटिव रोल करके भी दर्शकों को चौंकाया है।