{"_id":"69b5312b93d820db95060d86","slug":"ram-gopal-verma-praised-aditya-dhar-for-dhurandhar-said-they-must-be-more-careful-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आदित्य और यामी को लेकर राम गोपाल वर्मा ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'बॉलीवुड उन्हें गिरते हुए देखना चाहता है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आदित्य और यामी को लेकर राम गोपाल वर्मा ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'बॉलीवुड उन्हें गिरते हुए देखना चाहता है'
Sat, 14 Mar 2026 03:28 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:28 PM IST
सार
Ram Gopal Varma on Aditya Dhar and Yami Gautam: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपने विवादित बयानो के लिए जाने जाते है। अब उन्होंने 'धुरंधर' फेम निर्देशक आदित्य धर और उनकी पत्नी यामी गौतम की तारीफ करते हुए बॉलीवुड पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा, आदित्य धर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर' फेम निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन की तारीफ की है। आदित्य के साथ ही रामू ने उनकी पत्नी यामी गौतम की भी प्रशंसा की। रामू ने कहा कि यामी ने फिल्म 'हक' में कमाल का अभिनय किया है। हालांकि, इस तारीफ के बाद रामू ने आदित्य और यामी को एक सलाह भी दी। उन्होंने क्या कहा? जानिए..
आदित्य का काम देख कई फिल्में हुई री-शूट
एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने आदित्य के काम की जमकर तारीफ की। वर्मा ने कहा कि फिल्म 'धुरंधर' तारीफ के काबिल है। आदित्य ने इस फिल्म के जरिए जो सफलता पाई है उससे फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग परेशान हैं।
रामू ने कहा, 'आदित्य ने 'धुरंधर' में किया है उसके बाद हमारी फिल्में अब पहले जैसी नहीं रहेंगी और मैं सभी भाषाओं की बात कर रहा हूं, सिर्फ हिंदी की नहीं। तेलुगु में, आने वाली कई बड़े बजट की एक्शन फिल्मों की बड़े पैमाने पर री-शूटिंग हो रही है। इसका मतलब है कि बजट का बहुत ज्यादा बोझ पड़ेगा।'

आदित्य धर और यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य से नफरत करते हैं कई निर्देशक
रामू ने आगे कहा, 'आदित्य की स्टोरीटेलिंग ने पर्दे पर कहानी कहने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। इस वजह से कई निर्देशक उनसे नफरत भी करते हैं। वो समझ चुके हैं कि अब उन्हें अपने आरामदायक तरीके छोड़कर कुछ नया सोचना होगा।'
यामी को सावधान रहने की जरूरत
इंटरव्यू में रामू ने सिर्फ आदित्य ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी अभिनेत्री यामी गौतम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोर्टरूम ड्रामा 'हक' में यामी की एक्टिंग कमाल रही। इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग उनसे ईर्ष्या रखते हैं। ऐसे कई कारण हैं जिनके चलते उन्हें काफी सावधान रहने की जरूरत है।

धुरंधर 2
- फोटो : यूट्यूब
जल्द रिलीज हो रही है 'धुरंधर 2'
रणवीर सिंह अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की दूसरी कड़ी यानी 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। सुनने में आया है कि इस बार आदित्य ने दर्शकों के इस उत्साह को दोगुना करने की ठानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में यामी गौतम भी अहम किरदार में नजर आएंगी।