आरआरआर फेम राम चरण की पत्नी उपासना हाल ही में मां बनी हैं। फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। राम चरण और उपासना इन पलो को खूब इंजॉय कर रहे हैं। दोनों बेटी की आने की खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं 20 जुलाई यानी आज उपासना अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं। इसी के साथ उनकी। बेटी भी एक महीने की हो गई हैं। ऐसे में यह पल उनके लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया है। वहीं, इस मौके पर राम चरण ने अपनी पत्नी को अलग तरीके से विश किया है।
Ram Charan: पत्नी उपासना के बर्थडे पर राम चरण ने खास अंदाज में किया विश, बेटी क्लिन कारा की दिखाई झलक
राम चरण ने उपासना के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी और उपासना की लाइफ की अब तक की जर्नी को दिखाया गया है। इस वीडियो की शुरुआत में उनकी बेटी के आने की खुशी को दिखाया गया है। परिवार के सदस्य तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि वह कितनी प्यारी लग रही है।
यह भी पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल 2' पर आया नया अपडेट, इस दिन दिखेगी पूजा की पहली झलक
राम का कहना है कि इसमें काफी तनाव भी था। 11 साल पूरे हो गए। वे क्या कर रहे हैं?" आगे उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हर चीज समय में अपनी जगह बना लेती है। और तब इस बच्चे को अपना समय मिल गया और ऐसा हुआ।'
यह वीडियो बहुत प्यारा है, जिसमें उनकी बेटी की झलक भी दिखाई देती है। कारा को वह खूब प्यार कर रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस के दिल जीत लिया। लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, राम ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो सबसे प्यारी उप्सी और एक महीने का जन्मदिन मुबारक हो प्यारी कारा। आप हमारा सबसे अच्छा गिफ्ट हैं।
यह भी पढ़ें: स्टैन पर भड़के पुनीत, बोले- उसकी वीडियो में होती हैं मां-बहन की गालियां, मैं ऐसा नहीं करता