बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक उन्हें चार अन्य के साथ हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है।
Bad Newz: 'बैड न्यूज' के प्रमोशन के बीच विक्की, तृप्ति और एमी ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर, फैंस से की मुलाकात
2 of 5
अमन प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@aman01offl
बताया जा रहा है कि उन्हें साइबराबाद पुलिस के अधिकार क्षेत्र के तहत नारकोटिक्स ब्यूरो और राजेंद्र नगर एसओटी पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस टीम ने ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया और 30 उपभोक्ताओं की पहचान की, जिनमें अमन प्रीत सिंह भी शामिल था।
3 of 5
अमन प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@aman01offl
रिपोर्ट्स की मानें तो अमन प्रीत सिंह के अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान अनिकेत रेड्डी, प्रसाद, मधुसूदन और निखिल दमन के रूप में हुई है। सभी को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। साइबराबाद पुलिस, राजेंद्र नगर जोन के डीसीपी श्रीनिवास ने इस पर बात करते हुए कहा, "हमने पांच लोगों को उपभोक्ता के तौर पर पकड़ा और उन्हें पुलिस स्टेशन ले आए। यूरिन टेस्ट किट में सभी पॉजिटिव पाए गए।अब हम उन्हें विस्तृत मेडिकल जांच के लिए भेज रहे हैं।"
4 of 5
अमन प्रीत सिंह, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@aman01offl
इससे पहले रकुल प्रीत सिंह को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से 2022 और 2021 में ड्रग तस्करी और सेवन मामले में तलब किया जा चुका है। जांच एजेंसी ने पिछले साल भी इस सिलसिले में उनका बयान दर्ज किया था। ड्रग मामले में रकुल के अलावा राणा दग्गुबाती, चार्मी कौर, नवदीप, रवि तेजा और पुरी जगन्नाथ को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
5 of 5
अमन प्रीत सिंह, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@aman01offl
ईडी पिछले चार साल से ड्रग तस्करी और सेवन मामले की जांच कर रहा है। यह जांच 2017 में तेलंगाना के निषेध और आबकारी विभाग द्वारा एक हाई-एंड ड्रग कार्टेल के भंडाफोड़ के बाद शुरू हुई थी। यह कार्टेल एलएसडी, एमडीएमए और अन्य नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहा था।
ZNMD: जिंदगी न मिलेगी दोबारा के 13 साल पूरे, फरहान अख्तर ने खास अंदाज में ऋतिक-अभय को किया याद