777 चार्ली: जन्मदिन के मौके पर रक्षित शेट्टी ने फैंस को दिया खास तोहफा, टीजर रिलीज
- 38वां जन्मदिन मना रहें हैं रक्षित शेट्टी
- जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा
- रिलीज हुआ फिल्म 777 चार्ली का टीजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
6 जून को कन्नड़ के हिट अभिनेता रक्षित शेट्टी अपना 38वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मना रहे हैं। रक्षित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म '777 चार्ली' का टीजर जारी किया। बता दें कि उन्होंने फिल्म के कन्नड़ वर्जन का टीजर जारी किया। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन के किरणराज ने किया है। कन्नड़ वर्जन के टीजर के साथ-साथ पृथ्वीराज, नानी, निविन पॉली, प्रकाश राज, कार्तिक शुभराज और दूसरों ने तमिल, तेलुगु,मलयालम और हिंदी भाषा में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया।
We hope that you will receive our labour of love, with love. #LifeOfCharlie is now out 😊
विज्ञापन
Proudly presenting the official teaser of #777Charlie in Kannada, Malayalam, Tamil, Telugu & Hindi ✨विज्ञापन विज्ञापन
Kannada: https://t.co/2daqMJzCvV
Malayalam: https://t.co/vU4aiek6Hv pic.twitter.com/GCLvp68WX3 — Rakshit Shetty (@rakshitshetty) June 6, 2021
फिल्म का टीजर साझा करत हुए रक्षित ने लिखा, 'हमें उम्मीद है कि आप हमारे मेहनत भरे प्यार को प्यार देंगे। #LifeofCharlie अब सामने आ चुका है। फिल्म 777 चार्ली का कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी टीजर रिलीज करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। इस फिल्म की कहानी एक कुत्ते (चार्ली) और उसके दोस्त धर्मा(रक्षित शेट्टी) की है। इसका टीजर बेहद ही प्यारा है। खासकर अगर आप जानवरों से प्यार करते हैं तो ये आपको और भी पसंद आएगा।
रक्षित शेट्टी को जन्मदिन के मौके पर फैंस की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। बोनी कपूर, कृति खरबंदा और कई सेलेब्स ने भी रक्षित को जन्मदिन की बधाई दी। उनके फिल्म की टीम ने भी उन्हें बधाई दी। बता दें कि इस फिल्म में संगीता, बॉबी सिम्हा और दानिश सेत भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को जीएस गुप्ता और रक्षित शेट्टी ने प्रोड्यूस किया है।
Happy Birthday Shettre❤️✨#HappyBirthdayRakshithshetty pic.twitter.com/nfF56ictpS
— ಅವತಾರ ಪುರುಷ ッ (@Gaganerror) June 6, 2021
रक्षित दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिट अभिनेता हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। फैंस को उनकी फिल्में काफी पसंद आती हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के लिए भी फैंस बहुत उत्साहित हैं। हालांकि कोरोना की स्थिति को देखते हुए रक्षित ने अपना जन्मदिन शांत तरीके से सिर्फ करीबी लोगों के साथ मनाने का फैसला किया है। ऐसे में फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ही बधाई दे रहे हैं।
Wishing many more Happy returns of day to KFI passionate and talented Actor, Director #rakshithshetty from #Tarak Anna Fans #HappyBirthdayRakshithShetty pic.twitter.com/SUj7Hqkxe6
— Bangalore Nandamuri Fans (@BloreNandamuriF) June 6, 2021