फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant lodged an FIR against boyfriend Adil khan in allegation of assault actress reveals the truth

Rakhi Sawant: राखी सांवत ने बॉयफ्रेंड आदिल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर! जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 10 Nov 2022 05:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 10 Nov 2022 05:39 PM IST
सार

मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों और बड़े पर्दे से दूर राखी सावंत सोशल मीडिया और छोटे पर्दे पर काफी एक्टिव हैं।

विज्ञापन
Rakhi Sawant lodged an FIR against boyfriend Adil khan in allegation of assault actress reveals the truth
rakhi sawant, adil khan - फोटो : Social media

विस्तार

मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों और बड़े पर्दे से दूर राखी सावंत सोशल मीडिया और छोटे पर्दे पर काफी एक्टिव हैं। मनोरंजन जगत की एंटरटेनमेंट क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री इन दिनों शर्लिन चोपड़ा के साथ अपनी जुबानी जंग को लेकर काफी चर्चा में है। इसी बीच अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक और खबर सामने आई, जिसे हर कोई हैरान रह गया। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आई थीं, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अब इस मामले में खुद एक्ट्रेस ने सच से पर्दा उठाया है।

विज्ञापन

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए राखी ने इंटरनेट पर चल रहीं इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल कई खबरों में यह दावा किया जा रहा था कि राखी ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआरदर्ज कराई है। इस पर राखी सावंत ने प्रतिक्रिया देते हुए इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। पैपराजी से बातचीत के दौरान अभिनेत्री यह साफ किया कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। साथ ही उन्होंने ऐसी अफवाह फैलाने वाले लोगों को नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी भी दी है।

Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब कहानी वैक्सीन की, विवेक ने नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का किया एलान

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

राखी ने कहा कि यह सारी खबरें झूठ हैं और वह इन अफवाहों से काफी परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि- यह पूरी तरह बकवास है और हमारे बीच सब कुछ ठीक है। हां, मैंने एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन अपने बॉयफ्रेंड आदिल पर नहीं बल्कि शर्लिन चोपड़ा  के खिलाफ। पता नहीं कौन है, जो हमारे रिश्ते को खराब करने की कोशिश कर रहा हैष राखी ने अफवाह फैलाने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि आदिल और मेरा दो हंसों का जोड़ा है और जो हमारे बीच आएगा मैं उसे नहीं छोडूंगी।

Urfi Javed: रीविलिंग आउटफिट पहनने पर उर्फी के खिलाफ हुई FIR, एक्ट्रेस बोलीं- यह तालिबान-अफगानिस्तान नहीं जो….

विज्ञापन

बता दें कि राखी सावंत इन दिनों शर्लिन चोपड़ा के साथ जारी अपनी कैटफाइट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल बीते दिनों अभिनेत्री ने बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे साजिद खान का सपोर्ट करते हुए शर्लिन को ट्रोल किया था। इसके बाद शर्लिन ने भी राखी को काफी भला-बुरा कहा था, जिसके बाद राखी ने शर्लिन के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। वहीं हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने भी राखी सावंत पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Bold Scenes: इन फिल्मों में बोल्ड सीन के नाम पर दर्शकों के साथ हुआ धोखा? एक्ट्रेस नहीं बॉडी डबल के साथ हुए शूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed