फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant in Court Because of Her Husband Adil Khan Durrani She Want To Fight Her Case

Rakhi Sawant: कोर्ट से हंसते हुए बाहर आईं राखी, बोलीं- खुद लड़ना चाहती हूं अपना केस

Wed, 15 Feb 2023 03:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Feb 2023 03:55 PM IST
सार

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राखी अपनी वकील के साथ कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Rakhi Sawant in Court Because of Her Husband Adil Khan Durrani She Want To Fight Her Case
Rakhi Sawant - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राखी सावंत पिछले काफी दिनों से अपनी निजी और शादीशुदा जिंदगी की वजह से सुर्खियों मे हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। फिलहाल आदिल न्यायिक हिरासत में हैं। आज राखी और आदिल के केस की कोर्ट में सुनवाई हुई। राखी जब कोर्ट से बाहर आईं तो काफी दिनों बाद उनके चेहरे पर पहले जैसी मुस्कुराहट थी। आखिर कोर्ट में ऐसा क्या हुआ, आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Rakhi Sawant in Court Because of Her Husband Adil Khan Durrani She Want To Fight Her Case
राखी सावंत - फोटो : social media

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो विरल भयानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इसमें राखी अपनी वकील के साथ कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं। पैपराजी ने जब राखी से पूछा कि आज क्या हुआ? इस राखी कहती नजर आ रही हैं, 'बहस के अलावा क्या होगा?' जब पैपराजी ने पूछा, 'क्या बहस हुई?' इस पर राखी ने कहा, 'मैं फिल्मों में देखती हूं हमेशा कोर्ट-कचहरी। आज रियल देख रही हूं। अपना केस खुद लड़ने का दिल कर रहा है।'
James Cameron: जेम्स कैमरून ने RRR में राम चरण के किरदार को बताया चैलेंजिंग, राजामौली के बारे में कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi Sawant in Court Because of Her Husband Adil Khan Durrani She Want To Fight Her Case
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद राखी ने कहा, 'कभी-कभी मैं सोचती हूं कि मैंने वकालत क्यों नहीं की। खुदा ने मुझे जो ये आवाज दी है। ऐसा लगता है कि जब मेरी वकील यह केस लड़ती हैं तो मैं ही लड़ रही हूं।' इसके आगे राखी ने कहा, 'जब तक पुलिस इन्क्वायरी नहीं करेगी, तब तक...!' राखी ने आगे कहा कि आदिल को डायरेक्ट पुलिस कस्टडी मिली है और वो चाहती हैं कि मुंबई पुलिस को भी उसकी कस्टडी मिले ताकि उनके मामले में पूछताछ हो सके। एक्ट्रेस ने कहा, 'पुलिस कस्टडी मुंबई से भी मिलनी चाहिए। हो सकता है कि मैसूर पुलिस को भी कस्टडी मिल जाए और यहां से मैसूर पुलिस भी आदिल को लेकर जाए फिर वहां से उन्हें वापस यहां आर्थर रोड जेल लाया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Dharmendra: धर्मेंद्र ने चुन चुन कर गिनाए सोशल मीडिया के फायदे, फिर बोले- कमबख्त ये भी एक नशा है जो..

विज्ञापन

Rakhi Sawant in Court Because of Her Husband Adil Khan Durrani She Want To Fight Her Case
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि आदिल के मम्मी-पापा, चाची कोई भी उनका फोन नहीं उठाता है। आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट समेत कई आरोप लगवाए हैं। उनका कहना है कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने कहा कि वह पति को तलाक नहीं देना चाहती हैं। दूसरी तरफ हाल ही में मैसूर में आदिल के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की एक छात्रा ने आदिल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।
Kareena Kapoor: सैफ नहीं, करीना ने इन दो लोगों के साथ मनाया वैलेंटाइंस डे, वायरल तस्वीरें उड़ा देंगी होश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed