Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की बेटी का पहला बयान, दर्द बयां कर बोलीं- पापा हॉस्पिटल में बिल्कुल नहीं बोले
जहां राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ था, वहीं उनकी प्रेयर मीट मुंबई में रखी गई है। इसी बीच अब कॉमेडियन के गुजरने के बाद उनकी बेटी अंतरा ने हॉस्पिटल में बीते राजू के दिनों के बारे में खुलासा किया है।
विस्तार
बीते बुधवार का दिन मनोरंजन जगत के लिए एक बहुत बुरा दिन साबित हुआ था। उस दिन दुनिया भर को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव हमेशा के लिए शांत हो गए थे। 41 दिन तक हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद कॉमेडियन ने 21 सितंबर को आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरा देश गमगीन है, लेकिन अगर सबसे ज्यादा असर किसी पर पड़ा है तो वह उनका परिवार है। इतने मुश्किल दिनों से गुजरने के बाद भी शिखा अपने पति को और अंतरा अपने पिता को बचा नहीं पाई। जहां राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ था, वहीं उनकी प्रेयर मीट मुंबई में रखी गई है। इसी बीच अब कॉमेडियन के गुजरने के बाद उनकी बेटी अंतरा ने हॉस्पिटल में बीते राजू के दिनों के बारे में खुलासा किया है।
Jawan: शाहरुख की 'जवान' को रिलीज से पहले हुआ मेगा मुनाफा! करोड़ों की कीमत में बिके सैटेलाइट और ओटीटी राइट्स
इसके साथ ही अंतरा ने यह भी बताया कि वह और उसकी मम्मी बहुत जल्द दिल्ली वापस आएंगी। अंतरा बोली, 'हम जल्द ही दिल्ली वापस आएंगे। बहुत सारी रस्में चल रही हैं। कानपुर पापा का घर था। इसलिए, हमें वहां भी पूजा करनी है।' अपनी बात को खत्म करते हुए अंतरा ने हॉस्पिटल के दिनों को याद करते हुए कहा,'पापा हॉस्पिटल में कुछ नहीं बोलते थे।'
Raju Srivastav: राजू के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- उन्होंने एक बार अपनी आंखें भी खोली थीं, लेकिन...
गौरतलब है कि बुधवार, 21 सितंबर को सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर राजू का निधन हो गया था। मशहूर कॉमेडियम को अगस्त में जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। हॉस्पिटल में राजू ने कोई हरकत नहीं की थी क्योंकि उनका दिमाग काम नहीं कर रहा था। वह लगातार वैंटिलेटर पर थे।
Raju Srivastav: मुंबई में इस दिन होगी राजू की प्रेयर मीट, बॉलीवुड से लेकर टीवी के सितारे देंगे अंतिम सम्मान