फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao Starts Sourav Ganguly Biopic Shooting In Kolkata At Eden Gardens BTS Photo Viral

कोलकाता में शुरू हुई सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग, सेट से सामने आई राजकुमार राव की बीटीएस तस्वीर

Thu, 28 May 2026 05:45 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 28 May 2026 05:45 PM IST
सार

Rajkummar Rao Shooting: सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग से राजकुमार राव की बीटीएस तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। जानिए कोलकाता में किस अंदाज में दादा की शूटिंग कर रहे राजकुमार राव…

विज्ञापन
Rajkummar Rao Starts Sourav Ganguly Biopic Shooting In  Kolkata At Eden Gardens BTS Photo Viral
राजकुमार राव शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजकुमार राव इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। मुंबई के बाद अब फिल्म की शूटिंग कोलकाता में शुरू हो चुकी है। इस दौरान राजकुमार राव की कोलकाता के ईडन गार्डेन से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जहां वो शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राजकुमार राव काफी कन्सर्टेट नजर आए।

विज्ञापन

गांगुली का बचपन और क्रिकेट का सफर देखने को मिलेगा
कोलकाता शूट में सौरव गांगुली के जीवन और क्रिकेट सफर से जुड़े कई जगहों पर शूटिंग की जाएगी। कोलकाता शेड्यूल का पहला फेज गांगुली के बचपन पर केंद्रित है, जिसमें बेहाला की गलियों से क्रिकेटर बनने तक के उनके सफर को दिखाया गया है। पहले सौरव गांगुली के बेहाला स्थित घर पर शूटिंग शुरू हुई।

विज्ञापन


बुधवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईस्ट बंगाल क्लब के मैदानों में चहल-पहल मची रही, क्योंकि प्रोडक्शन टीम ने उस दौर को फिर से बनाया है, जब सौरव आर्यन क्लब के लिए क्रिकेट खेलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच भव्य सेट तैयार किए गए, जहां राजकुमार राव लाल ट्रैकसूट में 'दादा' के किरदार में शूटिंग करते नजर आए। ईडन गार्डन्स में भी शूटिंग हुई है। बेहाला स्थित सौरव गांगुली के घर भी शूटिंग शेड्यूल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पूर्व क्रिकेटर खुद अपने घर और ईडन गार्डन्स दोनों जगह शूटिंग के कुछ हिस्सों के दौरान मौजूद थे।

Rajkummar Rao Starts Sourav Ganguly Biopic Shooting In  Kolkata At Eden Gardens BTS Photo Viral
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है निर्देशन
विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ में राजकुमार राव सौरव गांगुली की भूमिका में नजर आएंगे। तान्या मानिकतला को सौरव की पत्नी डोना गांगुली के किरदार में लिया गया है। फिल्म में सौरव और डोना की लव स्टोरी को भी दिखाया जाएगा।

वास्तविक बंगाली माहौल बनाए रखने के लिए, कई बंगाली कलाकारों को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में लिया गया है। अपराजिता आध्या सौरव की मां निरूपा गांगुली का किरदार निभा रही हैं, जबकि सस्वता चटर्जी उनके पिता चंडी गांगुली की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed