फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Rao Film Bhool Chuk Maaf New Song Chor Bazari Do Naino Ki Troll By Social Media Users

Bhool Chuk Maaf: ‘चोर बजारी…’ सॉन्ग को लेकर क्यों ट्रोल हुए राजकुमार राव-वामिका, यूजर को नहीं भाया गाना

Thu, 24 Apr 2025 03:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 24 Apr 2025 03:25 PM IST
सार

Bhool Chuk Maaf New Song: फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का नया गाना ‘चोर बजारी…’ रिलीज हो चुका है। इस गाने को सोशल मीडिया यूजर ट्रोल कर रहे हैं। जानिए क्या है इस ट्रोलिंग की वजह?  
 

विज्ञापन
Rajkumar Rao Film Bhool Chuk Maaf New Song Chor Bazari Do Naino Ki Troll By Social Media Users
फिल्म 'भूल चूक माफ' का नया गाना 'चोर बजारी' हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi

विस्तार

राजकुमार राव अब तक कई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी टाइम लूप पर है। हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘चोर बजारी…’ रिलीज हुआ है। इस गाने को कुछ लोगों ने पसंद किया, वहीं कुछ इसे ट्रोल करते दिखे। 

विज्ञापन


क्यों ट्रोल हुआ गाना 
सोशल मीडिया पर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का नया गाना ‘चोर बजारी दो नैनों…’ को सुनकर म्यूजिक लवर्स को सैफ अली खान की फिल्म ‘लव आज कल’ याद आ गईं। इसी फिल्म में पहली बार इस गाने को सुना गया। अब राजकुमार राव की फिल्म में इस गाने को रीमेक किया गया है। गाने को रीमेक किए जाने पर ही कई यूजर्स नाराज नजर आए। एक यूजर लिखता है, ‘क्या कोई ओरिजिनल सॉन्ग भी है इस फिल्म में।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इससे अच्छा ओरिजिनल सॉन्ग ही फिल्म में रख लेते, रीमेक करके इसे खराब कर दिया।’ ऐसा भी नहीं है किसी को गाना भाया नहीं, राजकुमार राव के कुछ फैंस को गाना पसंद आया।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rajkummar Rao: शादी पर केंद्रित हैं राजकुमार राव की ये फिल्में, किसी में हंसी तो किसी में आएंगे आंसू  
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sony Music India (@sonymusicindia)


‘भूल चूक माफ’ की कहानी 
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ टाइम लूप की कहानी को कहती है। फिल्म के लीड कैरेक्टर रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की शादी की तैयारी चल रही है लेकिन हल्दी वाले दिन के बाद शादी का दिन आता नहीं है, एक लूप में वहीं दिन आता है और जाता है। इस बात से फिल्म का हीरो परेशान हो जाता है। क्या रंजन की शादी हो पाती है, वह टाइम लूप से कैसे बाहर आता है? इस पर फिल्म बनी है। इस फिल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Patralekhaa Birthday Special: सीए छोड़ चुना फिल्मी दुनिया का रास्ता, इस एक्टर से चला था 11 वर्षों तक प्यार 

संजय मिश्रा भी कॉमेडी करते दिखेंगे
राजकुमार राव की फिल्म में संजय मिश्रा भी नजर आएंगे, वह फिल्म में कॉमेडी करते दिखेंगे। इनके अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, जाकिर हुसैन और रघुबीर यादव भी अभिनय कर रहे हैं। 


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed