Aye Zindagi Tax Free: राजस्थान में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘ऐ जिंदगी’, निर्माता ने सरकार को कहा- धन्यवाद
अविश्वसनीय सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म 'ऐ जिंदगी' सिनेमाघरों में आज यानी 14 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को अब राजस्थान की सरकार ने अपने राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अविश्वसनीय सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म 'ए जिंदगी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसका निर्देशन अनिर्बान बोस ने किया है। इस फिल्म में सत्यजीत दुबे, मृणमयी गोडबोले, श्रीकांत वर्मा और हेमंत खेर जैसे कलाकार एक साथ नजर आए हैं। बेशक इस फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं हुआ। लेकिन राजस्थान सरकार ने अपने राज्य की जनता को कम कीमत पर इस फिल्म को देखने का मौका दिया है। दरअसल, राजस्थान में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिस पर फिल्म निर्माता ने खुशी जाहिर की है।
इस फिल्म का निर्माण शिलादित्य बोरा ने किया है। राजस्थान सरकार के इस फैसले के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हम इस कदम के लिए राजस्थान सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। कर-मुक्त बनाने के बाद ज्यादा लोग इस फिल्म को देखेंगे और उन्हें पता चलेगा कि अंग दान कैसे जीवन को बदल देता है और लाखों लोगों को आशा देता है जो अन्यथा मर जाते हैं, एक अंग की प्रतीक्षा में।
यह भी पढ़ें:- Aye Zindagi Movie Review: इस सच्ची घटना के लिए ये डॉक्टर बना फिल्म निर्देशक, रुला देगी जिंदगी की भावुक कहानी
क्या है फिल्म की कहानी
'ऐ जिंदगी' की कहानी पर एक नजर डाले तो फिल्म में ग्वालियर के एक लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो लखनऊ में काम करता है। उस लड़के का सारा ध्यान पैसे कमाने पर है। इसी बीच उसे पता चलता है कि उसका लीवर खराब है, जिंदगी की उम्मीद इस लड़के को हैदराबाद ले जाती है। यहां पर इस लड़के की एक महिला से मुलाकात होती है, जो उसे अंगदान के लिए प्रेरित करती है। आसान भाषा में कहें तो यह महिला ऐसे लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करती है, जिनके किसी परिजन की चिकित्सकीय परिभाषा के हिसाब से मौत हो चुकी है लेकिन उनके सारे अंगों ने अभी काम करना बंद नहीं किया।
यह भी पढ़ें:- KBC 14: करवा चौथ के दिन मिस हो गया केबीसी का एपिसोड! यहां देखिए इस दिन पूछे गए सवालों के जवाब