फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   raj kundra lawyer reaction on new charge sheet and pornography claims by mumbai police

Pornography Case: राज कुंद्रा के वकील ने नई चार्जशीट को लेकर दी सफाई, कहा- इस केस से कोई लेना-देना नहीं

Tue, 22 Nov 2022 11:10 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 22 Nov 2022 11:10 AM IST
सार

राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि हमें मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि मुंबई साइबर क्राइम ने माननीय न्यायालय के समक्ष ये आरोप पत्र दाखिल किया है। उन्होंने कहा राज कुंद्रा अपनी रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन
raj kundra lawyer reaction on new charge sheet and pornography claims by mumbai police
राज कुंद्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एकबार फिर चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में राज के अलावा शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, मीता झुनझुनवाला, राजू दुबे के अलावा अन्य का भी नाम शामिल है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दावा किया है कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्में शूट करके ओटीटी को बेचकर उनसे कमाई भी की थी। अब इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने 450 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इस मामले में राज कुंद्रा के वकील ने हैरानी जताई है।
विज्ञापन


एक बातचीत के दौरान राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि हमें मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि मुंबई साइबर क्राइम ने माननीय न्यायालय के समक्ष ये आरोप पत्र दाखिल किया है। राज कुंद्रा के वकील ने कहा हम कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करने के लिए न्यायालय के समक्ष उपस्थित होंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Bhola: जल्द पता चल जाएगा कौन है वो? टीजर जारी करने से पहले ही अजय देवगन ने दिखाई ‘भोला’ की झलक
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत पाटिल ने आगे कहा कि अश्लील सामग्री के मामले में राज कुंद्रा का कोई हाथ नहीं था और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा- प्राथिमिकी और मीडिया रिपोर्ट से हमें इन आरोपों के बारे में पता चला है। मेरे मुवक्किल राज कुंद्रा का उक्त अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। राज कुंद्रा को न्याय पाने का अधिकार है और वह अपनी रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Kartik Aaryan: एक किसिंग सीन देने में छूट गए थे कार्तिक के पसीने, 37 रीटेक के बाद निर्देशक ने कह दी थी यह बात

बता दें कि साल 2021 में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद सितंबर में एक और चार्जशीट दायर की गई। अश्लील रैकेट का मामला तब सामने आया जब पुलिस ने मुंबई के मड आइलैंड स्थित राज कुंद्रा के बंगले पर छापेमारी की। इसके बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed