{"_id":"5bb07615867a557f5742e96a","slug":"radhika-the-daughter-of-strong-culture-to-stop-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को यौन उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए राधिका ने दी बड़ी सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महिलाओं को यौन उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए राधिका ने दी बड़ी सलाह
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
राधिका आप्टे
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा राधिका आप्टे ने महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर दिया है। अभिनेत्री ने महिलाओं को यौन उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए एक मजबूत संस्कृति बनाने की वकालत की है।
विज्ञापन
राधिका ने मीडिया को बताया कि मैं समझती हूं कि एक ऐसी संस्कृति के निर्माण की जरूरत हैं, जहां किसी भी महिला को यौन उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए खास किस्म का माहौल बनाना होगा। खुद का जिक्र करते हुए कहा कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें बेतरतीब समय पर काम करना होता है और ढेरों यात्राएं भी करनी होती हैं।
विज्ञापन
कामकाज के सिलसिले में बढ़ती व्यस्तता के कारण महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने की जरूरत और बढ़ जाती है। त्वचा के सौंदर्य वर्धक नुस्खों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा मैं त्वचा के लिए कुछ खास नहीं करती। खूब पानी पीती हूं और भरपूर नींद लेने की कोशिश करती हूं। व्यायाम पसीना बहाने त्वचा की नमी को बरकरार रखने के अलावा स्वच्छता पर भी ध्यान देती हूं।
विज्ञापन